ADVERTISEMENT

आपका वोट

क्या राहुल गांधी भ्रष्टाचार खत्म करेंगे?

  • सही
  • गलत
  • पता नहीं
और भी

फोटो दीर्घा

Share

पाक के सामने क़डी चुनौती होगा जाइंट किलर इंग्लैड

Swatantra Vaartha  Thu, 4 Mar 2010, IST

पाक के सामने क़डी चुनौती होगा जाइंट किलर इंग्लैड

नई दिल्ली। पहले ही मैच में आस्ट्रेलिया को हराकर उलटफेर करने वाले ‘छिपे रूस्तम’ इंग्लैंड को कल हॉकी विश्व कप पूल ‘बी’ के मैच में हराना पाकिस्तान के लिये आसान नहीं होगा हालांकि पिछला मैच जीतने के बाद यह एशियाई धुरंधर फार्म में लौटते नजर आई हैं।

पहले मैच में मेजबान भारत से ४१ से पराजय का सामना करने के बाद पाकिस्तान ने दूसरे मैच में स्पेन को २१ से हराकर अपनी उम्मीदें कायम रखी है। युवा खिल़ाडी अब्दुल हसीम व स्टार स्ट्राइकर रेहान बट ने इस जीत में सूत्रधार की भूमिका निभाई। लेकिन इस बार उसका मुकाबला जबर्दस्त फार्म में चल रही इंग्लैंड टीम से है। बट ने स्वीकार किया कि यह मैच उनके लिये आसान नहीं होगा व डिफेंस को इंग्लिश फारवर्ड लाइन को रोकने के लिये काफी मेहनत करनी होगी। उन्होंने कहा कि इंग्लैंड को हराना बहुत जरूरी है, हालांकि यह मैच आसान नहीं होगा। इंग्लैंड टीम काफी तैयारी के साथ आई है और उसने पहले ही मैच में यह दिखा दिया था। हम अपनी गलतियों से सबक लेकर खेलेंगे।

इंग्लैंड के कोच जासन ली को भी इल्म है कि पाक को यहां के हालात की जानकारी होने का फायदा मिलेगा और दर्शक भी उसका साथ देंगे। उन्होंने कहा कि दर्शकों का सहयोग काफी मायने रखता है। पाकिस्तानी टीम को भारत में अच्छा समर्थन मिल रहा है, लेकिन हमें अपनी तैयारियों पर पूरा विश्वास है। हम लय बरकरार रखते हुए खेलेंगे। पाकिस्तानी टीम को पेनल्टी कार्नर बनाने के मौके भी तलाशने होंगे। पिछले मैच में पूरे ७० मिनट में उसे महज एक पेनल्टी कार्नर मिला, जिसका विश्व रिकार्डधारी ड्रैग फ्लिकर सोहेल अब्बास को काफी अफसोस रहा। उन्होंने कहा कि पहले मैच में मेरे दो शाट गोलपोस्ट के ऊपर टकरा गए जबकि दूसरे मैच में एक ही पेनल्टी कार्नर मिला। हम कोशिश करेंगे कि इंग्लैंड के खिलाफ अधिक पेनल्टी कार्नर अर्जित कर सकें।

आपकी राय