न्यूजीलैंड ने आस्ट्रेलिया को हराया
नेपियर। कार्यवाहक कप्तान रोस टेलर (७०), स्काट स्टाइरिस (नाबाद ४९) और ब््रडौन मैकुलम (४५) की तेज तर्रार पारियों की बदौलत न्यूजीलैंड ने आज यहां चार गेंद शेष रहते आस्ट्रेलिया को एक रोमांचक मैच में दो विकेट से हराकर पांच मैचों की सीरीज में १० की ब़ढत ले ली।
पिछले १५ मैचों में आस्ट्रेलिया की यह पहली हार है। न्यूजीलैंड ने २७६ रन के लक्ष्य को चार गेंद शेष रहते हुए आठ विकेट खोकर हासिल कर लिया। २०४ के स्कोर पर पर टेलर के पांचवें विकेट के रूप में आउट होने के बाद ऐसा लगने लगा था कि मैच कीवियों के हाथ से निकल गया है,लेकिन इसके बाद स्टायरिस ने एक मोर्चा संभालते हुए ५० वें ओवर की दूसरी गेंद पर छक्का मारते हुए कंगारूआें के जब़डे से जीत छीन ली। आस्ट्रेलिया की ओर से सर्वाधिक दो विकेट डग बोलिंगर ने लिये।
इससे पहले आस्ट्रेलिया ने माइक हुसै के ५९,शेन वाटसन के ४५ एवं कप्तान रिकी पोंटिंग के ४४ रनों की बदौलत ५० ओवर में २७५ रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर ख़डा किया था। न्यूजीलैंड की ओर से सर्वाधिक तीन विकेट डेरेल टफ्फी ने लिये, जबकि शेन बांड को दो विकेट मिले। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेजबान टीम की शुरुआत अच्छी रही। मैकुलम और पीटर इंग्राम (४०) ने पहले विकेट के लिए ११२ ओवर में ७५ रनों की ठोस साझेदारी की। लेकिन इसके बाद मार्टिन गुप्टिल, जेम्स फ्रेंकलिन एवं नील ब्रूम जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों के सस्ते में आउट होने के बाद टीम पर हार का संकट मंडराने लगा। ऐसे में तारणहार की भूमिका निभायी स्काट स्टाइरिस ने। स्टाइरिस ने मात्र ३४ गेंदों पर सात चौकों एवं एक छक्के की मदद से नाबाद ४९ रन बनाकर टीम को जीत दिलाई। आस्ट्रेलिया की ओर से बोलिंगर के दो विकेट के अलावा रेयान हैरिस, मिशेल जानसन,जेम्स होप्स, शेन वाटसन एवं नाथन हारित्ज ने एकएक विकेट मिला। टेलर को उनकी ७० रनों की पारी के लिए ‘मैन ऑफ द मैच’ घोषित किया गया। उन्होंने ७१ गेंदों में छह चौके और एक छक्का की मदद से ७० रन बनाए।
