ADVERTISEMENT

आपका वोट

क्या राहुल गांधी भ्रष्टाचार खत्म करेंगे?

  • सही
  • गलत
  • पता नहीं
और भी

फोटो दीर्घा

Share

बेमेल मुकाबले में आस्ट्रेलिया का सामना द अफ्रीका से

Swatantra Vaartha  Thu, 4 Mar 2010, IST

बेमेल मुकाबले में आस्ट्रेलिया का सामना द अफ्रीका से

नई दिल्ली। मेजबान भारत पर ५२ से धमाकेदार जीत दर्ज करने के बाद आस्ट्रेलियाई टीम बारहवें हॉकी विश्व कप में पूल ‘बी’ के बेमेल मुकाबले में कल हार दर हार से बेजार दक्षिण अफ्रीका से भ़िडेगी।

आस्ट्रेलिया को सेमीफाइनल में प्रवेश की दावेदारी और पुख्ता करने के लिये यह मैच जीतना होगा, जबकि इस मैच में हार के साथ दक्षिण अफ्रीका अंतिम चार की द़ौड से लगभग बाहर हो जायेगा। पहले मैच में इंग्लैंड से मिली अप्रत्याशित हार से संभलते हुए आस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ उसी तरह का खेल दिखाया, जिसके लिये वह जानी जाती है।

उसकी रफ्तार और दमखम के सामने वह भारतीय टीम उन्नीस साबित हुई जिसने पाकिस्तान के खिलाफ पहले मैच में विजेताआें वाले तेवर दिखाये थे। आस्ट्रेलियाई कोच रिक चार्ल्सवर्थ ने बाकी विरोधियों के लिये यह कहकर खतरे की घंटी बजा दी कि अभी तो उन्होंने शुरूआत भर की है। रिक ने कहा कि यह मैच हमारे लिये शुरुआत भर था। आने वाले मैचों में हम और बेहतर खेलने की कोशिश करेंगे। दक्षिण अफ्रीका को हम हलके में नहीं ले रहे हैं और पूरे आक्रामक तेवरों के साथ उसका सामना करेंगे।

आपकी राय