ADVERTISEMENT

आपका वोट

क्या राहुल गांधी भ्रष्टाचार खत्म करेंगे?

  • सही
  • गलत
  • पता नहीं
और भी

फोटो दीर्घा

Share

नीदरलैंड ने बनाई जीत की हैट्रिक

Swatantra Vaartha  Sat, 6 Mar 2010, IST

नीदरलैंड ने बनाई जीत की हैट्रिक

नई दिल्ली। दूसरे हाफ में किये गए छह गोल की बदौलत नीदरलैंड ने कनाडा पर ६० से एकतरफा जीत दर्ज करके बारहवें हॉकी विश्व कप के सेमीफाइनल में प्रवेश का मार्ग प्रशस्त कर लिया।

नीदरलैंड की यह लगातार तीसरी जीत है, जिसने पहले मैच में अर्जेन्टीना को ३० से और दूसरे मैच में न्यूजीलैंड को ३१ से हराया। कनाडा की यह लगातार तीसरी हार है। नीदरलैंड के लिए मास्टर ड्रैग फ्लिकर ताएके ताकेमा (४२वां और ६२वां मिनट),रोजियर होफमैन (४८वां और ५७वां), रोनाल्ड ब्रोवेर (४३वां) और राब रैकर्स (५४वां) ने गोल दागे। ताकेमा अब १९ गोल के साथ अपने हमवतन फ्लोरियस जोन बोवलेंडर और जर्मनी के वोलफांग स्ट्रोडेर को पछ़ाडकर विश्व कप में सर्वाधिक गोल करने वाले खिला़डयों की सूची में तीसरे स्थान पर आ गए। उनसे आगे सिर्फ हालैंड के पॉल लिजेंस (२६) और टाइज क्रूज (२१) हैं।

कनाडा के खिला़डयों ने पहले हाफ में हालैंड को एक भी गोल नहीं करने दिया, लेकिन दूसरे हाफ में नीदरलैंड ने धमाकेदार वापसी करते हुए दनादन गोल दागे।

हालैंड के लिए पहला गोल २२वें मिनट में ही हो गया था। तीन शाट के बाद गेंद नेट के भीतर चली गई, लेकिन कनाडा के खिला़डयों ने रेफरल मांगा और वीडियो अंपायर ने इसे अवैध गोल करार दिया। पहले हॉफ में नीदरलैंड को तीन पेनल्टी कार्नर मिले,लेकिन वे इसमें से एक को भी गोल में तब्दील करने में सफल नहीं हो सके।

दूसरा हाफ शुरू होने के बाद ही जैसे मैच की रंगत बदल गई। हालैंड ने ४०वें, ४३वें, ४८वें, ५३वें, ५६वें और ६२वें मिनट में गोल कर कनाडा को पूरी तरह ध्वस्त कर डाला। पेनल्टी कार्नर विशेषज्ञ ताकेमा ने ४०वें मिनट में चौथे पेनल्टी कार्नर पर टीम का पहला गोल किया। यह टूर्नामेंट में उनका पांचवां गोलथा। इसके तीन मिनट बाद ही कप्तान डियोन डी नुजेर के पास पर ब्राउवर ने हालैंड को २० से आगे कर दिया। ४८वें मिनट में नुजेर का शॉट गोलकीपर से रिबाउंड हुआ और हाफमैन ने तीसरा गोल दागने में कोई गलती नहीं की। रोब रेकर्स ने ५३वें मिनट में स्कोर ४० कर दिया। हाफमैन ने ५६वें मिनट में टीम का पांचवां और अपना दूसरा गोल दागा। नीदरलैंड को ६२वें मिनट में लगातार दो पेनल्टी कार्नर मिले और सातवें पेनल्टी कार्नर पर ताएके ताकेमा ने जैसे ही अपना दूसरा और हालैंड का छठा गोल दागा।

दूसरे हाफ के छह मिनट के भीतर ही ताकेमा ने पेनल्टी कार्नर को गोल में बदलकर हालैंड का खाता खोला। इसके बाद नियमित अंतराल पर गोल होते रहे। डच खिला़डयों ने कनाडा के गोल पर जमकर हमले बोले,जिससे उनका डिफेंस चरमरा गया। दो मिनट के भीतर रोनाल्ड ब्रोवेर ने ४३वें मिनट में एक और गोल दागा, जिसमें चार खिला़डयों ने मिलकर मूव बनाया। स्ट्राइकर रेकर्स ने ५४वें मिनट में कनाडाई डिफेंस को भेदते हुए सिंगल शाट पर गोल किया। होफमैन ने ४८वें और ५७वें मिनट में गोल दागे। इसके बाद ताकेमा ने ६३वें मिनट में एक और पेनल्टी कार्नर को गोल में बदलकर बढत ६० की कर दी जो अंत तक कायम रही।

आपकी राय