अर्जेन्टीना को हराकर जर्मनी अंतिम चार में
नई दिल्ली। मार्टिन ज्विकेर के दो गोल की बदौलत विश्व और ओलंपिक चैंपियन जर्मनी ने विश्व कप हॉकी के बेहद रोमांचक मुकाबले में आज अर्जेन्टीना को ४३ से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाने का दावा पुख्ता कर दिया।
पूरे मैच में दोनों टीमों के बीच मुकाबला कांटे का रहा। गेंद पर नियंत्रण व पासिंग के मामले में अर्जेन्टीना ने जर्मनी को कांटे की टक्कर दी, लेकिन हार को नहीं टाल सके।जर्मनी के लिए मार्टिन ज्विकेर (छठा व १४वां मिनट), मथियास विथाउस (२३वां) व मार्टिन मानेर (६१वां मिनट) ने गोल दागे, जबकि अर्जेन्टीना के लिये लुकास मार्टिन विला(सातवां), मथियास एनरिक पेरेडेस(३३वां) व स्टार स्ट्राइकर पेड्रो इबारा(५६वां मिनट) ने गोल किये।
पहले मैच में दक्षिण कोरिया से २२ से ड्रा खेलने के बाद जर्मनी ने दूसरे मैच में कनाडा को ६० से रौंदा और अब तीसरी जीत दर्ज करके अंतिम चार में प्रवेश का दावा पक्का कर दिया। वहीं हालैंड व कोरिया के बाद अब जर्मनी से हारकर अर्जेन्टीना पदक की द़ौड से बाहर हो गया है।
जर्मनी ने छठे ही मिनट में ज्विकेर के गोल के दम पर ब़ढत कायम कर ली, लेकिन अगले ही मिनट विला ने अर्जेन्टीना के लिए बराबरी का गोल दागकर साबित कर दिया कि उनकी टीम आसानी से दो बार के चैंपियन के सामने घुटने टेकने वाली नहीं है। ज्विकेर ने १४वें मिनट में टीम को मिले पेनल्टी कार्नर को गोल में बदलकर जर्मनी को फिर ब़ढत दिला दी। अपना ३१०वां अंतराष्ट्रीय मैच खेल रहे विथाउस ने २३वें मिनट में रिवर्स शाट पर तूफानी गति से गेंद को गोल के भीतर डालकर यह ब़ढत ३१ की कर दी। अर्जेन्टीना के गोलकीपर जुआन थामस इस गोल पर हक्के बक्के रह गए। हाफटाइम से दो मिनट पहले अज]टीना के पेरेडेस ने पेनल्टी कार्नर को गोल में तब्दील करके यह अंतर कम किया। दूसरे हाफ में जर्मनी को ५१वें मिनट में तीसरा पेनल्टी कार्नर मिला, जिसे मानेर ने गोल में बदलकर जर्मनी की बढत ४२ की कर दी, लेकिन विश्व कप क्वालीफायर में सर्वाधिक गोल करने वाले इबारा ने ५५वें मिनट में पेनल्टी कार्नर पर गोल करके मैच को रोमांचक म़ोड देने की कोशिश की। जर्मनी ने हालांकि अज]टीना को बराबरी का गोल दागने का कोई मौका नहीं दिया।
