ADVERTISEMENT

आपका वोट

क्या राहुल गांधी भ्रष्टाचार खत्म करेंगे?

  • सही
  • गलत
  • पता नहीं
और भी

फोटो दीर्घा

Share

सोमदेव व बोपन्ना की हार से डेविस कप में भारत की उम्मीदों को झटका

Swatantra Vaartha  Sat, 6 Mar 2010, IST

सोमदेव व बोपन्ना की हार से डेविस कप में भारत की उम्मीदों को झटका

मास्को। सोमदेव देववर्मन और रोहन बोपन्ना की पहले दिन शिकस्त के साथ रूस को पहले दौर में २० की ब़ढत देने के बाद भारत पर एलीट डेविस कप विश्व ग्रुप में अपनी जगह खोने का खतरा मंडरा रहा है।

भारत ने ११ साल के बाद विश्व ग्रुप में जगह बनाई है और रूस के चोटी के खिला़डयों दुनिया के छठे नंबर के निकोलेई देवीदेंको और ३८वें नंबर के इगोर आंद्रीव के चोटिल होने के कारण उसके पास अगले दौर में जगह बनाने का बेहतरीन मौका था। हालांकि भारत इन दोनों चोटी के खिला़डयों की गैरमौजूदगी का फायदा नहीं उठा पाया व पहले दो मुकाबलों में शिकस्त के बाद उसके सामने अगले दो दिन में बचे हुए तीनों मुकाबले जीतने की मुश्किल चुनौती है।

अब काफी कुछ सोमदेव पर निर्भर करता है,जो शुरुआती ब़ढत का फायदा उठाने में नाकाम रहे और पहले एकल मैच में इगोर कुनित्सिन से ७६, ६७, ३६, ४६ से हार गये, जिससे भारत ०१ से पीछे हो गया। कुनित्सिन ने आंद्रीव की जगह ली थी, जो बायें घुटने में चोट के कारण हट गये थे। आंद्रीव को भी घायल देंवीदेंको की जगह अंतिम समय पर टीम में शामिल किया गया था।

सोमदेव की शिकस्त के बाद भारत को वापसी दिलाने की जिम्मेदारी बोपन्ना के कंधों पर थी, लेकिन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ प्ले आफ में एकल मुकाबला जीतकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले बोपन्ना को भी हार का सामना करना प़डा। बोपन्ना के पास दुनिया के १३वें नंबर के मिखाइल यूज्नी का कोई जवाब नहीं था और उन्हें सीधे सेटों में ४६, २६, ३६ से शिकस्त का सामना करना प़डा।

अब कल युगल मुकाबले में लिएंडर पेस और महेश भूपति की ज़ोडी को कुनित्सिन और तेमुराज गबाशविली का सामना करना है,जबकि उलट एकल रविवार को खेले जाएंगे।

इस मुकाबले का विजेता र्क्वाटर फाइनल में जगह बनाएगा, जबकि हारने वाली टीम १६ टीमों के एलीट विश्व ग्रुप में जगह बरकरार रखने के लिए प्ले आफ में भ़िडेगी।

आपकी राय