दअफ्रीका की पाकिस्तान पर ऐतिहासिक जीत
नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीका ने हाकी विश्व कप में आज यहां एक नया इतिहास रचते हुए चार बार के विश्व चैंपियन पाकिस्तान को पूल‘बी’ के एक मुकाबले ४३ के हराकर टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत दर्ज की। दक्षिण अफ्रीका पिछले मैच में आस्ट्रेलिया से ०१२ के ब़डे अंतर से हार गया था, लेकिन आज उसने कमाल का प्रदर्शन करते हुए पूरे मैच में पाकिस्तान जैसी मजबूत टीम को पिछले पांवों पर रखा।
दक्षिण अफ्रीका की ओर से ग्रिथ कार ने ३८वें मिनट में, इयान हेली ने ४१वें मिनट, टेनी पैटर्न ने ४६वें मिनट में और मार्विन हार्पर ने ५५वें मिनट में गोल किए वहीं पाकिस्तान की तरफ से रेहान बट ने पांचवें,मोहम्मद इमरान ने ६६वें और वसीम मोहम्मद ने ७०वें मिनट में गोल किया। हाफ टाइम तक पाकिस्तान की टीम १० से आगे थी। पाकिस्तान को मैच में कुल आठ पेनल्टी कार्नर मिले, जबकि दक्षिण अफ्रीका को छह पेनल्टी कार्नर मिले जिसमें से उसने दो को गोल में बदला। पाकिस्तान ने ६६वें मिनट और ७०वें मिनट में मिले पेनल्टी कार्नर पर गोल किए। इस हार के साथ ही पाकिस्तान के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद समाप्त हो चुकी है और वह अब नौवें से १२वें स्थान के लिए खेलेगा। दअफ्रीका अपने पहले तीन मैच गंवाकर पहले ही अंतिम चार की द़ौड से बाहर हो चुका है।
