आस्ट्रेलिया ने स्पेन को २० से हराया
नई दिल्ली। गत दो बार के उपविजेता आस्ट्रेलिया ने आज स्पेन की क़डी चुनौती पर २० से काबू पाते हुए हीरो होंडा हाकी विश्व कप में लगातार तीसरी जीत दर्ज करने के साथ पूल ‘बी’ से सेमीफाइनल की तरफ कदम ब़ढा दिया। आस्ट्रेलिया के इस जीत के बाद चार मैचों से नौ अंक हो गए हैं, जबकि स्पेन के इतने ही मैचों से छह अंक हैं और वह सेमीफाइनल की ह़ोड से बाहर हो चुका है। आस्ट्रेलिया ने अपना पहला मैच इंग्लैंड से हारने के बाद लगातार तीन मैचों में भारत को ५२ से, दक्षिण अफ्रीका को विश्व रिकार्ड १२० से और स्पेन को २० से हराया। आस्ट्रेलिया हालांकि स्पेन के खिलाफ वैसी गोलवर्षा नहीं कर सका जैसी उसने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ की थी। लेकिन उसने दोनों हाफ में एकएक गोल कर अपनी जीत सुनिश्चित कर दी। आस्ट्रेलिया का पहला गोल २०वें मिनट में ल्यूक डोएरनर ने पेनल्टी कार्नर पर किया, जबकि उसका दूसरा गोल ६०वें मिनट में ग्लेन टर्नर ने एक मूव पर गोता लगाते हुए किया।
आस्ट्रेलिया और स्पेन इस मैच से पहले छहछह अंकों के साथ एक बराबरी पर थे और उन्हें सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए जीत हासिल करने की जरूरत थी। स्पेन ने अपने पिछले मैच में भारत को ५२ से मारा था। लेकिन वह अपने उस प्रदर्शन को इस मैच में नहीं दोहरा सका।
स्पेन ने मैच में कुल आठ पेनल्टी कार्नर बर्बाद किए। उसके पेनल्टी कार्नर एक्सपर्ट पाऊ क्यूमादा का एक भी शाट निशाने पर नहीं लगा। हालांकि दोनों ही टीमों ने बेहतर खेल दिखाया मगर दोनों टीमों की रक्षापंक्ति ने एकदूसरे के फारवडा] को बांधे रखा। आस्ट्रेलिया का लीग में अपना आखिरी मुकाबला सोमवार को पाकिस्तान से होगा, जबकि स्पेन की टीम इसी दिन इंग्लैंड से भ़िडेगी।
