ADVERTISEMENT

आपका वोट

क्या राहुल गांधी भ्रष्टाचार खत्म करेंगे?

  • सही
  • गलत
  • पता नहीं
और भी

फोटो दीर्घा

Share

भारत में आईपीएल की वापसी से अतिरिक्त जुनून दिखेगा : शाहरुख

Swatantra Vaartha  Sun, 7 Mar 2010, IST

भारत में आईपीएल की वापसी से अतिरिक्त जुनून दिखेगा : शाहरुख

मुंबई। बालीवुड स्टार और कोलकाता नाइट राइडर्स के मालिक शाहरुख खान का मानना है कि पिछले साल दक्षिण अफ्रीका के बाद जब इस बार आईपीएल का आयोजन भारत में होगा तो इसे लेकर अतिरिक्त जुनून होगा।

नोकिया इंडिया के साथ अपनी साझेदारी जारी रखने की घोषणा करने के लिए आयोजित समारोह में शाहरुख ने कहा कि यहां हमेशा अतिरिकत जुनून होता है और यह बेहतरीन अहसास है। ईडन गार्डन्स में एक लाख लोगों के सामने खेलने के अहसास की तुलना नहीं हो सकती। कोच जान बुकानन को एक अन्य आस्ट्रेलियाई डेव व्हाटमोर से बदलने के बारे में उन्होंने कहा कि पहले दो साल में खिला़डयों के साथ संवाद कोच की समस्या थी।

शाहरुख ने कहा कि बुकानन अच्छे कोच थे, लेकिन हम सभी साझीदारों ने टिम के हित में उन्हें बदलने का फैसला किया। भाषा और आयु के कारण खिला़डयों के साथ संवाद उनकी समस्या थी।

इस बालीवुड स्टार को पहले दो टूर्नामेंट में टीम के लचर प्रदर्शन के बाद इस बार अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है। शाहरुख ने कहा कि हम इस साल ट्राफी जीतने की कोशिश करेंगे। हमें काफी वादे पूरे करने हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि आईपीएल और इलेक्ट्रानिक मीडिया के बीच चल रहा विवाद जल्द ही सुलझ जाएगा। शाहरुख को हाकी विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ जीत के बाद लगातार दो हार के बावजूद भारतीय हॉकी टीम के प्रदर्शन में सुधार नजर आता है। उन्होंने कहा कि मैंने हॉकी खेली है और क्रिकेट के मुकाबले हॉकी के बारे में अधिक जानता हूं।

आपकी राय