गिलक्रिस्ट व धोनी एक जैसे कप्तान : रोहित
नई दिल्ली। भारत के युवा बल्लेबाज रोहित शर्मा ने आज कहा कि एडम गिलक्रिस्ट और महेंद्र सिंह धोनी की नेतृत्व क्षमता की शैली एक जैसी है और उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में अपनी टीम डेक्कन चार्जर्स के भाग्य को बदलने का श्रेय इस आस्ट्रेलियाई कप्तान को दिया।
डेक्कन चार्जर्स की टीम २००८ के शुरूआती सत्र में तालिका में निचले स्थान पर रही थी, लेकिन गिलक्रिस्ट की अगुवाई में उन्होंने पिछले साल दक्षिण अफ्रीका के दूसरे चरण में जीत दर्ज की।
उन्होंने कहा कि मैं कहूंगा कि गिलक्रिस्ट बिलकुल महेंद्र सिंह धोनी की तरह है। वह शांत और धैर्यवान है। वह कभी भी हालातों से दबाव में नहीं आता। धोनी के साथ भी ऐसा ही है, इसलिये दोनों कप्तानी में एक समान हैं। रोहित ने कहा कि गिलक्रिस्ट एक अच्छा कप्तान है। उसने टीम को एकजुट किया है। उसने हमें दक्षिण अफ्रीका में जीत दिलायी और हम इस साल भी अच्छा प्रदर्शन करेंगे।
रोहित ने कहा कि डेक्कन चार्जर्स की टीम को खिताब बरकरार रखने का पूरा भरोसा है, हालांकि उन्हें लगता है कि टीम पर थ़ोडा दबाव तो होगा। उन्होंने कहा कि यह एक कठिन सत्र होगा, लेकिन हम सबसे खतरनाक टीम है और फिर से प्रबल दावेदार होंगे। हमारी टीम में केमर रोच है और वह ब़ढया खिल़ाडी है। मिशेल मार्श भी टीम में शामिल हैं और हमने उसे अंडर१९ विश्व कप में खेलते हुए देखा है। उसमें अच्छी संभावना है।
दूसरे संस्करण में अपनी टीम को खिताबी जीत दिलाने में ११९ के स्ट्राइक रेट से कुल ३३३ रन बनाने वाले रोहित ने लीग ट्राफी में सिटी अंडर २३ ट्राफी के अनावरण के बाद कहा कि उम्मीदें भी होंगी तो थ़ोडा दबाव भी होगा। गिलक्रिस्ट ने हमें खेल का आनंद उठाने के लिये कहा है। उसने कहा कि जब तक आप खेल का आनंद उठाओगे, तब आपको जीत मिलेगी।
