ADVERTISEMENT

आपका वोट

क्या राहुल गांधी भ्रष्टाचार खत्म करेंगे?

  • सही
  • गलत
  • पता नहीं
और भी

फोटो दीर्घा

Share

दकोरिया सेमीफाइनल की ह़ोड में

Swatantra Vaartha  Mon, 8 Mar 2010, IST

south koriya, semifinal दकोरिया सेमीफाइनल की ह़ोड में

नई दिल्ली। एशिया की एकमात्र बची चुनौती कोरिया ने धमाकेदार खेल का प्रदर्शन करते हुए फुल ‘ए’ में कनाडा को ९२ के भारी अंतर से रौंदकर हीरो होंडा एफआईएच हाकी विश्व कप टूर्नामेंट के सेमीफाइनल की ह़ोड में खुद को बनाए रखा है।

कोरिया की इस शानदार जीत के बाद चार मैचों से सात अंक हो गए हैं। उसने अबतक दो मैच जीते हैं, एक हारा है और गत चैंपियन जर्मनी के साथ ड्रा खेला है। कनाडा की टीम ने अपने चारों मैच गंवा दिए हैं। कोरिया को सेमीफाइनल की ह़ोड में बने रहने के लिए एक ब़डी जीत की जरूरत थी और उसरे दूसरे हाफ में सात गोल दागते हुए इस काम को बखूबी अंजाम दिया।

कोरिया के पेनल्टी कार्नर विशेषज्ञ जोंग हयून जेंग ने तीन गोल और हयून हू नेम ने दो गोल तथा हूयो सिक यू ने दो गोल किए। कप्तान सियो जोंग हो और सूंग हून यू ने एक एक गोल किए। कोरिया ने मैच में हर लिहाज से धमाकेदार प्रदर्शन किया और कनाडा की टीम उसके सामने कोई चुनौती नहीं रख पाई। पहले हाफ में कोरिया २० से आगे थे, लेकिन दूसरे हाफ में उसने कनाडा को गोलों की बरसात से जैसे रौंदकर रख दिया। कोरिया को पहला गोल करने के लिए २४ मिनट तक इंतजार करना प़डा। हू नेम ने पहले पेनल्टी कार्नर को गोल में बदलकर कोरिया को १० से आगे किया। पहला हाफ खत्म होने के आखिरी मिनट में हयून जेंगे ने पेनल्टी कार्नर से टीम का दूसरा गोल दाग दिया।

दूसरे हाफ में तो कोरियाई खिला़डयों ने मनमाने अंदाज में गोल ठोके। कप्तान सियो जोंग ने ३८वें, सूंग हूंग ने ४०वें, सिक यू ने ४२वें और ६३वें, हयून जेंग ने ४६वें और ६१वें और हू नेम ने ६७ मिनट में गोल किए। कोरिया ने छह पेनल्टी कार्नर में से पांच को गोल में बदला। कनाडा के लिए हार का अंतर फिलीप राइट ने ४१वें मिनट में और स्टार्ट टपर ने ५१वें मिनट में गोल करके कम किया। कोरिया का लीग में आखिरी मुकाबला मंगलवार को हालैंड के साथ होगा, जबकि कनाडा की टीम इसी दिन अर्जेन्टीना से खेलेगी।

आपकी राय