गायले के पराक्रम से जीता वेस्टइंडीज
गुयाना। कप्तान क्रिस गायले (८८) और नरसिंह देवनारायण (नाबाद ६५) के तेज तर्रार अर्द्धशतकों की बदौलत वेस्टइंडीज ने शनिवार रात जिम्बाब्वे को चार विकेट से हराकर पांच वनडे मैचों की सीरीज में ११ से बराबरी हासिल कर ली है।
वेस्टइंडीज ने जीत के लिए मिले २०७ रनों के लक्ष्य को १३ गेंद शेष रहते छह विकेट खोकर हासिल कर लिया। जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ब्रैंडन टेल (४७) और इल्टिन चिंगुबरा (५०) की अच्छी पारियों की बदौलत ४९५ ओवर में २०६ रन बनाए थे।
अपेक्षाकृत छोटे लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की शुरुआत अच्छी रही और ओपनर गेल और एंड्रियन बराथ (०७) ने टीम को तेज शुरूआत देते हुए पहले विकेट के लिए ७३ ओवर में ४४ रन ज़ोड डाले, लेकिन इसी योग पर बराथ सात रन बनाकर आउट हो गए। तीन रन बाद ही मेजबान टीम को डेविड बर्नाड (०१) के रूप में दूसरा झटका भी लग या। हालांकि गेल एक छोर संभाले हुए थे और उन्होंने तीसरे विकेट के लिए शिवनारायण चंद्रपाल (१०) के साथ ३५ रन की साझेदारी कर टीम को शुरुआती झटकों से उबारने की कोशिश की,लेकिन अरसे से आउट ऑफ फार्म चल रहे चंद्रपाल ४३ गेंदों का सामना करन मात्र दस रन बनाकर लैंब की गेंद पर पगबाधा आउट हो गए। उस समय टीम का स्कोर ८२ रन था फिर तीन रन बाद ही आंद्रे फ्लेचर बिना खाता खोले ही आउट हो गए। पर इसके बाद गायले और देवनारायण ने पांचवें विकेट के लिए धमाकेदार ८३ रन की साझेदारी कर टीम को १६८ के योग पर पहुंचा दिया। गेल इस समय शतक की तरफ ब़ढ चुके थे, लेकिन ग्रेमी केमर ने एक शानदार गेंद गायले को बोल्ड कर डाला। गायले ने आउट होने से पहले १११ गेंदों में सात चौकों और दो छक्के की मदद से ८८ रन बनाए।
गायले के आउट होने के बाद मेजबान टीम को किरन पोलार्ड (०७) के रूप में एक और झटका लगा। लेकिन एक छोर पर जमे देवनारायण ने डैरेन समी (नाबाद ०९) के साथ मिलकर टीम को जीत की मंजिल तक पहुंचा दिया। देवनारायण ने ८५ गेंदों में छह चौकों तथा एक छक्के की मदद से नाबाद ६५ रन बनाए। जिम्बाब्वे की तरफ से आर प्राइस और क्रेमर ने दो दो विकेट लिए, जबकि जी लैंब तथा टेलर ने एक एक विकेट लिए।
इससे पहले जिम्बाब्वे की शुरूआत हाहाकारी रही। उसके दो विकेट ३४ रन पर पवेलियन लौट चुके थे। लेकिन टेलर और तातेंदा तैबू (३१) ने तीसरे विकेट के लिए ५९ रन की साझेदारी कर टीम को शुरुआती झटके से उबारा, लेकिन टीम के ९३ के स्कोर पर टेलर चार चौकों तथा एक छक्के की मदद से ४७ रन बनाकर आउट हो गए। इसके ग्रेग लैंब (२३) रन की उपयोगी पारी खेली। चिंगुबरा ने एक छोर थामते हुए टीम को २०० रन के पार पहुंचाया। ग्रीम कीमर ने १७ रन की पारी खेली। चिंगुबरा ने ७२ गेंदों का सामना कर पांच चौकों की मदद से ५० रन बनाए। वेस्टइंडीज की तरफ से निकिता मिलर ने ४३ रन देकर सर्वाधिक चार विकेट लिए, जबकि केमर रोच ने तीन और समी ने एक विकेट लिया।
