ADVERTISEMENT

आपका वोट

क्या राहुल गांधी भ्रष्टाचार खत्म करेंगे?

  • सही
  • गलत
  • पता नहीं
और भी

फोटो दीर्घा

Share

पाकिस्तानआस्ट्रेलिया मुकाबला आज

Swatantra Vaartha  Mon, 8 Mar 2010, IST

पाकिस्तानआस्ट्रेलिया मुकाबला आज

नई दिल्ली। चार बार का पूर्व चैंपियन और पिछले विश्वकप में छठे स्थान पर रहा पाकिस्तान सोमवार को हाकी विश्वकप में गत दो बार के विजेता आस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले में जीत हासिल करने की पुरजोर कोशिश करेगा ताकि वह निचले स्थानों पर आने से बच सके।

पाकिस्तान के इस समय चार मैचों से तीन अंक हैं। वह अपने चार मैचों में स्पेन को छ़ोडकर भारत इंग्लैंड व दअफ्रीका से हार चुका है। पाकिस्तान को दक्षिण अफ्रीका के हाथों मिली कल की पराजय बेहद अप्रत्याशित थी। पाकिस्तान इससे पहले अपने हाकी इतिहास में दक्षिण अफ्रीका से कभी भी नहीं हारा था। पाकिस्तान के लिए जबर्दस्त फार्म में खेल रही आस्ट्रेलियाई टीम से जीतना बेहद मुश्किल काम है। आस्ट्रेलिया इंग्लैंड से पहला मैच २३ से हारने के बाद भारत को ५२, दक्षिण अफ्रीका को १२० और स्पेन को २० से पीटकर सेमीफाइनल में अपना स्थान लगभग सुनिश्चित कर चुका है। आस्ट्रेलिया और तीसरे स्थान के स्पेन के बीच गोल अंतर का लंबा फासला है और इसे पाटना स्पेन के लिए बेहद मुश्किल काम होगा। आस्ट्रेलियाई टीम यदि पाकिस्तान को हरा देती है तो वह सेमीफाइनल में प्रवेश कर जाएगी। पाकिस्तान ने इस विश्वकप में बेहद निराशाजनक प्रदर्शन किया है। जिस टीम को एक समय खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा था वही टीम इस कदर फिसड्डी प्रदर्शन करेगी, इसकी किसी को उम्मीद नहीं थी। पाकिस्तान और आस्ट्रेलिया के बीच विश्वकप में अबतक पांच बार मुकाबला हुआ है, जिसमें पाकिस्तान की टीम तीन बार जीती है।

आपकी राय