ADVERTISEMENT

आपका वोट

क्या तेलंगाना मामला केन्द्र सरकार के गले की हड्‍डी बन गया है?

  • हाँ
  • नहीं
  • पता नहीं
और भी

फोटो दीर्घा

Share

पाकिस्तान को हराकर आस्ट्रेलिया सेमीफाइनल में

Swatantra Vaartha  Tue, 9 Mar 2010, IST

पाकिस्तान को हराकर आस्ट्रेलिया सेमीफाइनल में

नई दिल्ली। डेसमंड अबट के दो शानदार गोलों की बदौलत खिताब के प्रबल दावेदार आस्ट्रेलिया ने हीरो होंडा एफआईएच हाकी विश्व कप के पूल ‘बी’ के अपने अंतिम लीग मैच में आज यहां पाकिस्तान को २१ से हराकर शान से सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।

गत दो बार के उपविजेता आस्ट्रेलिया की यह टूर्नामेंट में लगातार चौथी जीत है और वह १२ अंकों के साथ अपने पूल में शीर्ष पर पहुंच गया है। चार बार के चैंपियन पाकिस्तान की यह टूर्नामेंट की चौथी हार है और उसके पांच मैचों से केवल तीन अंक हैं। आस्ट्रेलिया ने इस टूर्नामेंट के पहले मैच में इंग्लैंड के हाथों मिली हार के बाद शानदार वापसी करते हुए अगले लीग मैचों में भारत, दक्षिण अफ्रीका, स्पेन और पाकिस्तान को हराकर अंतिम चार का टिकट कटा लिया। पाकिस्तान के खिलाफ कंगारू टीम की ओर से अबट ने ३८वें और ६८वें मिनट में गोल किया जबकि पराजित टीम की तरफ से एकमात्र गोल सोहेल अब्बास ने तीसरे पेनल्टी कार्नर पर २३वें मिनट में किया। पहले हाफ पाकिस्तानी टीम १० से आगे थी। इस हाफ में पाकिस्तान ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए आस्ट्रेलिया को बैकफुट पर धकेले रखा और कई शानदार मूव बनाते हुए गोल करने के कई मौके बनाए। पाकिस्तान को मैच में कुल चार पेनल्टी कार्नर मिले, जिसमें से वह केवल एक को गोल में तब्दील कर पाया। हालांकि आस्ट्रेलिया भी दो पेनल्टी कार्नर में से एक पर भी विपक्षी गोल को नहीं भेद पाया। दूसरे हाफ में आस्ट्रेलियाई टीम अपनी रंगत में लौटते हुए पाकिस्तान पर हावी हो गई और उसने विपक्षी गोलमुख पर एक के बाद एक ताब़डत़ोड हमले शुरु कर दिए। आखिरकार ३८वें मिनट में कंगारू खिला़डयों की मेहनत रंग लाई, जब अबट दायीं तरफ से गेंद को लेकर अकेले ‘डी’ में घुस गए और उन्होंने पाकिस्तानी चक्रव्यूह को त़ोडते हुए विपक्षी गोल को भेदकर अपनी टीम को ११ से बराबरी पर ला दिया।

इसके बाद पांच मिनट के अंतराल में पाकिस्तान को दो पेनल्टी कार्नर मिले लेकिन टीम एक पर भी गोलसुख नहीं पा सकी। खेल के ५१वें मिनट में आस्ट्रेलिया को दूसरा पेनल्टी कार्नर मिला, लेकिन उसके ड्रैग फ्लिकर गोल भेदने में नाकाम रहे। मैच खत्म होने के दो मिनट पहले आस्ट्रेलियाई खिला़डयों ने एक बार फिर शानदार मूव बनाया और अबट ने अपना और टीम का दूसरा गोल करते हुए कंगारू टीम को २१ से आगे कर दिया। आस्ट्रेलिया की यह ब़ढत अंत तक जारी रही।

आपकी राय