ADVERTISEMENT

आपका वोट

क्या राहुल गांधी भ्रष्टाचार खत्म करेंगे?

  • सही
  • गलत
  • पता नहीं
और भी

फोटो दीर्घा

Share

पूल ‘ए’ में सेमीफाइनल के लिए छ़िडा है महासंग्राम

Swatantra Vaartha  Tue, 9 Mar 2010, IST

पूल ‘ए’ में सेमीफाइनल के लिए छ़िडा है महासंग्राम

नई दिल्ली। खिताब की प्रबल दावेदार बन चुकी नीदरलैंड की टीम एफआईएच हाकी विश्वकप के पूल ‘ए’ में दस अंकों के साथ बेशक चोटी पर है, लेकिन जर्मनी, कोरिया और न्यूजीलैंड की टीमें भी टूर्नामेंट के सेमीफाइनल की ह़ोड में दावेदार बनी हुई है।

हॉकी विश्व कप का यह ग्रुप वाकई दिलचस्प म़ोड पर पहुंच चुका है और इस ग्रुप से सेमीफाइनल में पहुंचने वाली शीर्ष दो टीमों के लिए मंगलवार को होने वाले आखिरी लीग मैचों में महासंग्राम छ़िडेगा।

नीदरलैंड चार मैचों में तीन जीत और एक ड्रा के साथ दस अंक लेकर चोटी पर है, जर्मनी दो जीत व दो ड्रा के साथ आठ अंक लेकर दूसरे स्थान पर है। कोरिया दो जीत एक ड्रा और एक हार के साथ सात अंक लेकर तीसरे स्थान पर है, जबकि न्यूजीलैंड दो जीत और दो हार के साथ छह अंक लेकर चौथे स्थान पर है। इस ग्रुप अर्जेन्टीना तीन अंकों के साथ पांचवें और कनाडा खाता खोले बिना अंतिम स्थान पर है।

मंगलवार को गत दो बार के चैंपियन जर्मनी का मुकाबला न्यूजीलैंड से, नीदरलैंड का मुकाबला एशियाई शक्ति कोरिया से और कनाडा का मुकाबला अर्जेन्टीना से होना है। चोटी की दो टीमों के लिए हालैंड और जर्मनी प्रबल दावेदार हैं, लेकिन वे कोरिया और न्यूजीलैंड को भी नजरअंदाज नहीं कर सकते हैं। कोरिया को यदि सेमीफाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदें कायम रखनी है, तो उसे नीदरलैंड के खिलाफ ब़डे अंतर से जीत हासिल करनी होगी, जो कि उसके लिए बेहद मुश्किल काम लगता है। नीदरलैंड ने अब तक अर्जेन्टीना को ३०, न्यूजीलैंड को ३१ व कनाडा को ६० से हराया है तथा जर्मनी से उसका मैच २२ से बराबर रहा है। कोरिया ने जर्मनी से २२ का ड्रा खेला है, उसने अर्जेन्टीना को २१ से हराया है, लेकिन उसे न्यूजीलैंड के हाथों २१ की हार झेलनी प़डी। मगर उसने कनाडा को ९२ से रौंदकर खुद को मुकाबले में ला ख़डा किया। हालैंड यदि कोरिया के साथ ड्रा भी खेल लेता है तो वह सीधे सेमीफाइनल में पहुंच सकता है।

इस ग्रुप में जर्मनी की स्थिति कुछ फंसी हुई है उसके आठ अंक हैं और कोरिया तथा न्यूजीलैंड दोनों ही उससे आगे जा सकते हैं। यदि न्यूजीलैंड जर्मनी को हरा देता है और नीदरलैंड कोरिया को परास्त कर देता है तो न्यूजीलैंड की टीम दूसरे स्थान पर पहुंच सकती है, लेकिन जिस तरह का जर्मनी का अब तक का प्रदर्शन रहा है और नीदरलैंड के खिलाफ उसने एक गोल से पिछ़डने के बाद जैसा तूफानी आक्रामक खेल दिखाया उससे किवी टीम के लिए गत चैंपियन से पार पाना बहुत मुश्किल होगा। जर्मनी को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए हरहाल में यह मैच जीतना होगा।

आपकी राय