ADVERTISEMENT

आपका वोट

क्या तेलंगाना मामला केन्द्र सरकार के गले की हड्‍डी बन गया है?

  • हाँ
  • नहीं
  • पता नहीं
और भी

फोटो दीर्घा

Share

इंग्लैंड से २०२० सीरीज हारा भारत

Swatantra Vaartha  Tue, 9 Mar 2010, IST

इंग्लैंड से २०२० सीरीज हारा भारत

मुंबई। लारा मार्श (नाबाद ४६) की शानदार पारी की बदौलत इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम ने भारत को तीसरे एवं अंतिम २०२० मैच में आज यहां एक रोमांचक मुकाबले में चार गेंद शेष रहते पांच विकेट से हराकर सीरीज २१ से अपने नाम कर ली। इंग्लैंड को जीत के लिए १२६ रन का लक्ष्य मिला था जो उसने १९२ ओवर में पांच विकेट खोकर हासिल कर लिया। हालांकि इंग्लैंड एक वक्त २३ रन पर तीन विकेट गंवाकर गहरे संकट में था, लेकिन मार्श और बेथ मोर्गन (२८) ने चौथे विकेट के लिए ४९ रन जोडकर अपनी टीम को जीत की राह पर डाल दिया। मार्श ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए ५३ गेंदों में पांच चौकों की मदद से ४६ रन बनाए जबकि मोर्गन ने २१ गेंदों में चार चौकों की मदद से ताब़डत़ोड २८ रन और जेनी गुन ने १९ गेंदों पर नाबाद २२ रन ठोककर अपनी टीम को मैच और सीरीज में जीत दिला दी। भारत की ओर से गौहर सुल्ताना ने चार ओवर में २६ रन देकर तीन विकेट चटकाए, जबकि रूमेली धर और डायना डेविड ने एकएक विकेट लिए।

स्थानीय बांद्रा कुर्ला कांप्लेक्स में खेले गए इस मैच में मेहमान टीम ने टास जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही और जबर्दस्त फार्म में चल रही सुलक्षणा नायक एक रन बनाकर कैथरीन ब्रंट की गेंद पर गुन को कैच थमा बैठी। इसके बाद पूनम राउत (२६) और मिताली राज (२२) ने दूसरे विकेट के लिए ४८ रन जोडे।

हरमनप्रीत कौर ने २५ गेंदों में तीन चौकों की मदद से ताब़डत़ोड ३० रन बनाए, जबकि अंजुम चोपडा ने २२ रन का योगदान दिया। भारतीय टीम निर्धारित २० ओवर में चार विकेट पर १२५ रन ही बना सकी। सीरीज का पहला मैच इंग्लैंड ने जीता था, लेकिन भारत ने दूसरा मैच जीतकर सीरीज में ११ से बराबरी कर ली थी। अंतिम मैच में मेहमान टीम ने जीत दर्ज करते हुए सीरीज २१ से अपने नाम कर ली।

राउत का एक्शन संदेह के घेरे में

भारत की लेफ्ट आर्म स्पिनर पूनम राउत के गेंदबाजी एक्शन को संदिग्ध पाया गया है। इंग्लैंड के खिलाफ गत शनिवार को यहां खेले गए दूसरे २०२० क्रिकेट मैच के दौरान मैदानी अंपायरों उल्हास गांधे और एसरवि ने राउत के गेंदबाजी एक्शन को संदिग्ध पाया। राउत ने इस मैच में चार ओवर में १२ रन देकर तीन विकेट चटकाते हुए भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई थी।

आपकी राय