बल्लेबाजी है चेन्नई सुपर किंग्स का प्रमुख हथियार : धोनी
चेन्नई। चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने कहा है कि १२ मार्च से शुरू हो रहे आईपीएल३ में उनकी टीम का मुख्य अस्त्र बल्लेबाजी होगी और टीम अपने इस अस्त्र के दम पर खिताब जीतने के लिए पूरा जोर लगाएगी।
धोनी ने आज यहां कोच स्टीफन फ्लेमिंग के साथ एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि हम इस वर्ष भारत में आयोजित हो रहे आईपीएल का खिताब जीत सकते हैं। उन्होंने साथ ही टीम की गेंदबाजी आक्रमण कमजोर होने की बात को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि गेंदबाजी कोई समस्या नहीं है जरूरत है बस हमें अपनी पूरी क्षमता के साथ खेलने की। हमारे पास ऐसे कई खिल़ाडी हैं, जो हमारे प्रमुख गेंदबाजों की अनुपस्थिति में अच्छी गेंदबाजी करने की क्षमता रखते हैं।
धोनी ने साथ ही कहा कि बल्लेबाजी हमारा मुख्य अस्त्र है। हमें बेहतरीन गेंदबाजी विकल्प के साथ मैदान में अपना सर्वश्रेष्ठ एकादश उतारना होगा। अगर हमारा कोई मुख्य गेंदबाज फार्म से जूझ रहा होगा, तो हमारे वैकल्पिक गेंदबाज उसकी भरपाई कर सकते हैं।
टीम इंडिया के कप्तान ने कहा कि एंड्रयू फ्लिंटाफ की जगह टीम में शामिल किए गए आलराउंडर जस्टिन केंप काफी उपयोगी गेंदबाज साबित हो सकते हैं। वहीं न्यूजीलैंड के आलराउंडर जैकब ओरम की उपलब्धता उनके चोट के ठीक होने पर निर्भर करती है। उन्होंने कहा कि ब़डी हिट लगाने की क्षमता लगाने वाले कैंप हमारी टीम का अच्छा अस्त्र साबित हो सकते हैं। हमारे पास इसके अलावा भी कई विकल्प मौजूद हैं। चेन्नई का विकेट काफी उछाल भरा है और यहां पर गेंदबाजों को काफी मूवमेंट मिलेगा। ऐसे कैंप हमारे लिए काफी लाभदायक हो सकते हैं।
धोनी ने हालांकि माना कि २०२० फारमेट में जीत की गारंटी नहीं दे सकते। उन्होंने कहा कि आप क्रिकेट के इस फटाफट संस्करण में जीत की गांरटी नहीं दी जा सकती। क्योंकि एक खराब दिन या फिर खराब खेल आपको मैच हरा सकता है। हमें लगातार शानदार क्रिकेट खेलने की जरूरत होगी। यह पूछने पर कि चेन्नई की अंतिम एकादश में कितने विदेशी खिला़डयों को जगह मिलेगी, धोनी ने कहा कि ये इंडियन प्रीमियर लीग(आईपीएल) है और हमें यहां अपने युवा खिला़डयों को मौका देने की जरूरत है, ताकि उनकी प्रतिभा निखरकर सामने आ सके। इससे भारतीय क्रिकेट का भला होगा।
धोनी ने मनप्रीत गोनी, सुरेश रैना, एसबद्रीनाथ, आरअश्विन, और सादाब जकाती का उदाहरण देते हुए कहा कि आईपीएल के दूसरे संस्करण में इन भारतीय खिला़डयों ने शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने कहा कि स्थानीय खिल़ाडी काफी अहम होते है और यही भारतीय क्रिकेट के भविष्य भी हैं। हमें उन्हें ज्यादा से ज्यादा मौके देने की जरूरत है और इसी से भारतीय क्रिकेट आगे जाएगी।
आगामी २०२० विश्व कप के बारे में पूछने पर धोनी ने कहा कि हमें उसके लिए मानसिक तौर पर तैयार रहना होगा। हमें गुणवत्ता वाले अभ्यास पर ध्यान देना होगा। अगर हर रोज घंटे ड़ेढ घंटे नेट में अभ्यास करते हैं तो वह ज्यादा अहम होगा।
धोनी ने साथ ही कहा कि इस बार के आईपीएल का कार्यक्रम उतना थकाऊ नहीं है जितना दक्षिण अफ्रीका में खेले गए इसके दूसरे संस्करण में था। उन्होंने कहा कि इस बार हम उतनी यात्रा नहीं करेंगे,जितनी दक्षिण अफ्रीका में करनी प़डी थी। इससे हमें ज्यादा थकान नहीं होगी। हालांकि, ४५ दिन तक चलने वाला यह टूर्नामेंट आपसे बेहतर प्रदर्शन की आस रखता है और इसमें खिला़डयों पर दबाव होता है। लेकिन हमारा असली ध्यान तो २०२० क्रिकेट विश्व कप पर होगा, जो आईपीएल के बाद होना है। कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा कि हमारी टीम में प्रतिभाशाली खिला़डयों की कमी नहीं है और हम युवा खिला़डयों को भी पर्याप्त मौके देते हैं। आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज माइकल हसी के टीम के साथ ज़ुडने के सवाल पर फ्लेमिंग ने कहा कि हुसै के आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज खत्म होन के बाद अप्रैल के पहले सप्ताह में टीम के साथ ज़ुडने की उम्मीद है। न्यूजीलैंड के इस पूर्व कप्तान ने कहा कि उन्हें खुशी है कि चेन्नई सुपर किंग्स में खेल रहे कई खिल़ाडी टीम इंडिया की तरफ से भी खेलते हैं। उन्होंने कहा कि हमें जीत दिलाने के लिए टीम में कई खिल़ाडी मौजूद हैं। हमें स्थितियों को देखते हुए अपने पत्ते खोलने होंगे।
