ADVERTISEMENT

आपका वोट

क्या राहुल गांधी भ्रष्टाचार खत्म करेंगे?

  • सही
  • गलत
  • पता नहीं
और भी

फोटो दीर्घा

Share

आईपीएल३ में खेलने की जडेजा की उम्मीदें खत्म

Swatantra Vaartha  Tue, 9 Mar 2010, IST

आईपीएल३ में खेलने की जडेजा की उम्मीदें खत्म

मुंबई। इंडियन प्रीमयर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट आईपीएल के नियम त़ोडने के आरोप में एक साल के प्रतिबंध के खिलाफ हरफनमौला रवींद्र जडेजा की अपील कल खारिज हो गयी और इसके साथ ही आईपीएल के तीसरे सत्र में खेलने की जडेजा की उम्मीदें लगभग खत्म हो गयी।

आईपीएल के उपाध्यक्ष निरंजन शाह ने कल बीसीसीआई के शशांत मनोहर से जडेजा पर लगा प्रतिबंध हटाने की अपील की। बताया जाता है कि मनोहर ने इस अपील को नामंजूर कर दिया। आईपीएल अध्यक्ष और आयुक्त ललित मोदी ने हाल ही में कहा था कि जडेजा का मामला उनके अधिकार क्षेत्र से बाहर हैं और मनोहर ही इस संबंध में अंति निर्णय लेंगे। आईपीएल के एक अधिकारी ने कहा कि अनुचित परंपरा शुरू नहीं होने देना चाहते हैं इसलिए उन्होंने अपील खारिज कर दी है। अब जडेजा आईपीएल३ में नहीं खेल पाएंगे।

आपकी राय