ADVERTISEMENT

आपका वोट

क्या राहुल गांधी भ्रष्टाचार खत्म करेंगे?

  • सही
  • गलत
  • पता नहीं
और भी

फोटो दीर्घा

Share

विश्व कप में सबसे शर्मनाक प्रदर्शन से बचना चाहेगा पाक

Swatantra Vaartha  Thu, 11 Mar 2010, IST

विश्व कप में सबसे शर्मनाक प्रदर्शन से बचना चाहेगा पाक

नई दिल्ली। चार बार की विश्व कप चैंपियन पाकिस्तानी टीम पूल चरण में शर्मनाक प्रदर्शन के बाद टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे खराब प्रदर्शन का ठप्पा लगने से बचने का लक्ष्य लेकर कनाडा के खिलाफ कल अंतिम दो स्थानों का क्वालीफिकेशन मैच खेलेगी।

सबसे ज्यादा चार खिताब अपने नाम कर चुके पाकिस्तान को पूल बी में महज एक जीत नसीब हुई है और वह तीन अंक लेकर छठे स्थान पर है जिसका सामना पूल ‘ए’ की छठी टीम कनाडा से होगा। पाकिस्तान का १९८६ के बाद यह सबसे खराब प्रदर्शन है जब वह ११वें स्थान पर रही थी। विश्व रैंकिंग में सातवें स्थान पर काबिज पाकिस्तानी टीम पहली बार अंतिम पायदान पर रहने के कलंक से बचना चाहेगी। दूसरी ओर आखिरी पूल मैच में अर्जेन्टीना के खिलाफ दूसरे हाफ में वापसी करने वाली कनाडाई टीम के इरादे अपना खाता खोलने के होंगे।

पाकिस्तानी कोच शाहिद अली ने स्वीकार किया कि इससे बदतर प्रदर्शन उनकी टीम नहीं कर सकती थी। उन्होंने कहा कि हमने सोचा भी नहीं था कि इतना खराब खेलेंगे। जो बीत गया,उसे बदला नहीं जा सकता, लेकिन हम विश्व कप में पहली बार १२वें स्थान पर खिसकने से बचना चाहेंगे।अनुभवी स्ट्राइकर रेहान बट ने कहा कि टीम पर कुछ मैचों में थकान हावी हो गई थी, लेकिन एक दिन का ब्रेक लेने के बाद आस्ट्रेलिया के खिलाफ उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया। बट ने कहा कि हमने आस्ट्रेलिया के खिलाफ कोई रणनीति नहीं बनाई और सिर्फ बेसिक्स पर डटे रहे।

आपकी राय