केवल सचिन ही जमा सकता था दोहरा शतक : गिलक्रिस्ट
मुंबई। पूर्व आस्ट्रेलियाई क्रिकेटर एड्म गिलक्रिस्ट का मानना है कि केवल सचिन तेंदुलकर ही एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में दोहरा शतक ज़ड सकते थे तथा इस भारतीय खिल़ाडी के लंबे अंतर्राष्ट्रीय कैरियर की गवाह उनकी विस्मयकारी उपलब्धियां हैं।
गिलक्रिस्ट ने आज यहां कहा कि यदि कोई व्यक्ति ऐसा (वनडे में दोहरा शतक) कर सकता था, तो वह तेंदुलकर ही था। यह उनके लंबे कैरियर का शानदार वसीयतनामा है। चैंपियन की सबसे ब़डा प्रतीक यह है कि वह कितने लंबे समय तक बने रहता है तथा इस मामले में तेंदुलकर सभी से मीलों आगे हैं। हो सकता है कि अगले दस वर्ष में वह ३०० तक पहुंच जाए।
कल से शुरू होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग में डेक्कन चार्जर्स की अगुवाई कर रहे गिलक्रिस्ट ने कहा कि इस टूर्नामेंट से सभी टीमों को वेस्टइंडीज में होने वाले २०२० विश्व कप की अच्छी तैयारी का मौका मिलेगा।
उन्होंने कहा कि कौशल और मैच फिटनेस के लिहाज से यहां विश्व टी२० के लिये बहुत अच्छी तैयारी होगी। चार्जर्स अपने खिताब के बचाव के अभियान की शुरुआत कल सौरव गांगुली की अगुवाई वाली कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ नवी मुंबई में डीवाई पाटिल स्टेडियम में होने वाले मैच से करेगी। गिलक्रिस्ट ने कहा कि नाइटराइडर्स ने पिछले साल विवादास्पद रवैया (जब तत्कालीन कोच जान बुकानन ने कई कप्तान की थ्योरी चलायी थी, लेकिन वह असफल रही थी अपनाया था, लेकिन मुझे लगता है कि इस बार उनकी टीम संतुलित होगी। मुझे विश्वास है कि वे आक्रामक खेल खेलेंगे।
गिलक्रिस्ट को लगता है कि इस बार नजरअंदाज किये गये पाकिस्तानी खिल़ाडी अगले साल इस टूर्नामेंट में खेलेंगे। उन्होंने कहा कि वे अगले साल आ सकते हैं जब अधिकतर खिला़डयों की नीलामी की जाएगी। उन्होंने कहा कि कभी आईपीएल का सिद्धांत लोगों की समझ में नहीं आया था, लेकिन आज यह गंभीर टूर्नामेंट बन गया है। गिलक्रिस्ट ने कहा कि यह सभी के लिये नया सिद्धांत था। वह यादगार क्षण था जब (नाइटराइडर्स के) ब्रैंडन मैकुलम ने रायल चैलेंजर्स बेंगलूर के खिलाफ बेज़ोड शतकीय पारी खेली थी। अब यह अहम टूर्नामेंट बन गया है। गिलक्रिस्ट ने इसके साथ ही कहा कि यह कहना मुश्किल है कि टी२० में अच्छा स्कोर क्या होगा। आम तौर पर २०० को अच्छा स्कोर माना जाता है लेकिन यह परिस्थितियों पर निर्भर करता है। उन्होंने फिर से कहा कि खिल़ाडी इस प्रतियोगिता के अलग से समय चाहते हैं और उन्होंने आईपीएल अधिकारियों को इस संबंध में आईसीसी के साथ समझौता करने की सलाह दी।
गिलक्रिस्ट ने कहा कि यह दुनिया का प्रमुख क्लब टूर्नामेंट है और इससे ब्रांड को आगे ब़ढाने में मदद मिलेगी। उन्होंने इसके साथ ही कहा कि आईपीएल मैच हैदराबाद में नहीं होने से प्रशंसकों को निराशा होगी।
