विजेंदर, सुरंजय व दिनेश सेमीफाइनल में
नई दिल्ली। ओलंपिक कांस्य पदक विजेता विजेंदर समेत तीन भारतीय मुक्केबाजों ने पांचवीं राष्ट्रमंडल मुक्केबाजी चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में पहुंचकर पदक पक्के किये, जबकि दिलबाग सिंह को क्वार्टर फाइनल में हार का मुंह देखना प़डा।
विजेंदर (७५ किग्रा) ने मिडिलवेट में मलेशिया के मोहम्मद हारून के खिलाफ दूसरे राउंड में ५० से ब़ढत बना ली थी, लेकिन प्रतिंद्वदी के हटने से वह आसानी से पदक राउंड में पहुंच गये। मौजूदा एशियाई चैंपियन व पिछले साल दिसंबर में प्रेसिडेंट कप के स्वर्ण पदकधारी सुरंजय सिंह ने फ्लाईवेट (५२ किग्रा वर्ग) के क्वार्टर फाइनल में कीनिया के बेनसन गिचारू को १४२ और दिनेश कुमार ने लाइट हेवीवेट (८१ किग्रा) में न्यूजीलैंड के रीस पापुनी को ८१ से शिकस्त देकर सेमीफाइनल में जगह बनायी, जबकि दिलबाग सिंह(वेल्टरवेट ६९ किग्रा) को प्रतिद्वंदी मुक्केबाज को बांहों में पक़डने के कारण मिली चेतावनी से इंग्लैंड के कैलम स्मिथ से ४५ से हार का मुंह देखना प़डा।
