विजेन्द्र, दिनेश व सुरंजय फाइनल में
नई दिल्ली। ओलंपिक और विश्व कांस्य पदक विजेता विजेन्द्र सिंह, प्रेसीडेंट कप के स्वर्ण विजेता सुरंजय सिंह और दिनेश कुमार ने आज अपने मुक्कों की धमक दिखाते हुए पांचवीं राष्ट्रमंडल मुक्केबाजी प्रतियोगिता के फाइनल में प्रवेश कर भारत के लिए तीन रजत पदक पक्के कर दिए।
विजेन्द्र ने ७५ किग्रा वर्ग के मिडिलवेट सेमीफाइनल में तंजानिया के सेलैमेनी किडुंडा को १०१, दिनेश ने ८१ किग्रा के लाइट हेवीवेट वर्ग में तंजानिया के लियोनार्द मचीची को ८१ से और सुरंजय ने वेल्स के एंड्रयू सेल्वी को ५२ किग्रा वर्ग के फ्लाईवेट वर्ग में ४० से पीट डाला। तीनों भारतीय मुक्केबाजों के फाइनल में पहुंचने से देश के लिए कम से कम तीन रजत पदक पक्के हो गए हैं। ओलंपिक और विश्व कांस्य पदक विजेता विजेन्द्र का स्वर्ण पदक के लिए इंग्लैंड के फ्रैंक बुगलियोनी से मुकाबला होगा, जिन्होंने न्यूजीलैंड के नाथन मैकइवन को १०२ से हराया।
विजेन्द्र ने सेमीफाइनल मुकाबले में तंजानियाई मुक्केबाज की जबर्दस्त पिटाई करते हुए पहला राउंड ४० से और दूसरा राउंड भी ४० से जीतकर ८० की मजबूत ब़ढत बना ली। तीसरे राउंड में विजेन्द्र जब १०१ से आगे थे, तब किडुंडा के जब़डे पर एक जोरदार प्रहार के कारण रेफरी को बाउट वहीं रोक देनी प़डी।
छोटे कद के भारतीय मुक्केबाज सुरंजय ने अपने प्रतिद्वंद्वी की तबीयत से न केवल धुनाई की, बल्कि अपना बचाव भी बखूबी किया। सुरंजय ने सेल्वी को अपने मुक्कों के प्रहारों से मुंह छुपाने के लिए मजबूर कर दिया। आखिरी राउंड में सुरंजय ने सेल्वी को पूरे रिंग में द़ौडाया।
सुरंजय ने पहले राउंड में २० से ब़ढत बनाने के बाद इसे दूसरे राउंड में ४० पहुंचा दिया। आखिरी राउंड में सुरंजय को हालांकि कोई अंक तो नहीं मिला, लेकिन उनका प्रतिद्वंद्वी पूरी तरह पस्त होकर अपने बचाव में लगा रहा। सुरंजय का फाइनल में मारीशस के आलिवर लेविकी से मुकाबला होगा, जिन्होंने श्रीलंका के पीडीसुरेश को ३१ से हराया।
दिनेश ने भारतीय खुशी को तिगुना करते हुए ८१ किग्रा लाइट हेवीवेट वर्ग के फाइनल में प्रवेश कर लिया। दिनेश और मचीची के बीच हालांकि पहले राउंड में मुकाबला ११ से बराबर था, लेकिन उसके बाद भारतीय मुक्केबाज ने मचीची को त़ोडकर रख दिया। दूसरा राउंड दिनेश ने ५० से जीता। तीसरे राउंड में जब दिनेश ८१ से आगे हो गए थे, तब रेफरी ने मुकाबला बीच में रोककर दिनेश को विजेता घोषित कर दिया। दिनेश का स्वर्ण पदक के लिए स्काटलैंड के कैलम जानसन से मुकाबला होगा, जिन्होंने मैक्सिको के रोडनी प्रास्पर को ७२ से हराया।
