वेस्टइंडीज का वनडे सीरीज पर कब्जा
किंग्सटन। अपने गेंदबाजों के सधे प्रदर्शन के बाद कप्तान क्रिस गायले (६३) के तूफानी अर्द्धशतक की बदौलत वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे को रविवार को यहां पांचवें एवं अंतिम एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच में चार विकेट से हराकर पांच मैचों की सीरीज पर ४१ से कब्जा कर लिया।
वेस्टइंडीज को जीत के लिए मात्र १६२ रन का लक्ष्य मिला था, जो उसने २७४ ओवर में छह १६५ रन बनाकर पार कर लिया। ‘मैन आफ द मैच’ गायले ने ४१ गेंदों में आठ चौके और दो छक्के उ़डाते हुए ६३ रन बनाकर अपनी टीम की जीत का मार्ग प्रशस्त किया। केरोन पोलार्ड ने २० गेंदों में तीन छक्के और इतने ही चौके उ़डाते हुए ३६ रन बनाए। हालांकि मामूली लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेजबान टीम का मध्यक्रम एक बार फिर ल़डख़डा गया। टीम एक वक्त एक विकेट पर ९६ रन बनाकर सुखद स्थिति में थी,लेकिन इसी स्कोर पर गायले का विकेट गिरने के बाद वेस्टइंडीज के विकेटों की झ़डी लग गई। महज १६ रन
के अंतराल पर उसके चार बल्लेबाज पैवेलियन कूच कर गए। लेकिन इसके बाद पोलार्ड और दिनेश रामदीन (२१) ने छठे विकेट के लिए ४९ रन ज़ोडकर टीम को जीत की दहलीज पर पहुंचाया। पोलार्ड ताब़डत़ोड ३६ रन बनाकर रे प्राइस की गेंद पर हेमिल्टन मस्काज्दजा के हाथों लपके गए। इसके बाद रामदीन और डेविड बर्नार्ड (चार) ने जीत की औपचारिकता पूरी की।
जिम्बाब्वे की ओर से प्रास्पर उत्सेया ने दो विकेट लिए,जबकि एल्टन चिगुम्बुरा, रे प्राइस, ग्रेग लैंब और ग्रीम क्रीमर ने एकएक विकेट लिया।
इससे पहले स्थानीय आर्नोस वेल मैदान पर मेजबान कप्तान गायले ने टास जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया जो सही साबित हुआ। वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाजों डेरेल सैमी और रवि रामपाल ने जिम्बाब्वे के शीर्षक्रम को तहसनहस करते हुए मेहमान टीम को २५ रन तक पांच झटके दे दिए।
चार्ल्स कोवेंट्री (५६) ने चिगुंबुरा के साथ छठे विकेट के लिए ३८ रन और लैंब के साथ सातवें विकेट के लिए ५७ रन ज़ोडकर टीम को संकट से उबारने की भरपूर कोशिश की। लेकिन उनकी इस एकल साहसिक पारी के बावजूद जिम्बाब्वे की पूरी टीम पूरे ५० ओवर में १६१
रन की जुटा पाई। वेस्टइंडीज की ओर से सैमी ने दस ओवर में ३३ रन तीन विकेट चटकाए। रामपाल को दो और ड्वेन ब््रवाााे, सुलेमान बेन और पोलार्ड को एकएक विकेट मिला।
सीरीज का पहला मैच जिम्बाब्वे ने जीता था लेकिन इसके बाद मेहमान टीम ने आखिरी चारों मैच गंवा दिए और सीरीज में १४ से शिकस्त को गले लगा दिया। पूरी सीरीज में जबर्दस्त प्रदर्शन करने के लिए वेस्टइंडीज के कप्तान गायले को ‘मैन ऑफ द सीरीज’ चुना गया।
