ADVERTISEMENT

आपका वोट

क्या राहुल गांधी भ्रष्टाचार खत्म करेंगे?

  • सही
  • गलत
  • पता नहीं
और भी

फोटो दीर्घा

Share

हार की हैट्रिक से बचना चाहेंगे चोटिल राजस्थान रायल्स

Swatantra Vaartha  Thu, 18 Mar 2010, IST

हार की हैट्रिक से बचना चाहेंगे चोटिल राजस्थान रायल्स

बेंगलूर। लगातार दो मैचों में हार से हलकान राजस्थान रायल्स की टीम आईपीएलथ्री २०२० क्रिकेट टूर्नामेंट गुरुवार को जब यहां मेजबान बेंगलूर रायल चैंलेंजर्स के खिलाफ उतरेगी, तो उसका मकसद हर कीमत पर हार की हैट्रिक टालना होगा।

आईपीएल के पहले संस्करण की विजेता इस टीम की सबसे ब़डी समस्या उसके खिला़डयों के फिटनेस है। टीम के दो प्रमुख सितारे विस्फोटक ओपनर ग्रीम स्मिथ और हरफनमौला दमित्री मस्करेनहास चोट के कारण टूर्नामेंट के तीसरे सत्र से बाहर हो गये हैं। वहीं रवींद्र जडेजा प्रतिबंध के कारण टूर्नामेंट में नहीं खेल पा रहे हैं,जबकि आस्ट्रेलियाई धुरंधर शेन वाटसन अब तक टीम के साथ ज़ुड नहीं पाये हैं। हालांकि रायल्स के पास कई मैच जिताऊ खिल़ाडी भी हैं, लेकिन ये खिल़ाडी टीम को अब तक जीत दिलाने में कामयाब नहीं हो पाये हैं और टीम टूर्नामेंट में लगातार दो हार देख चुकी है। दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ अभिषेक झुनझुनवाला(नाबाद ५३) के प्रयासों के बावजूद रायल्स टीम छह विकेट पर १४१ रन ही बना सकी थी। इससे पहले मुंबई इंडियंस के खिलाफ युसूफ पठान के पठानी शतक के बावजूद नजदीकी मुकाबले में रायल्स को हार मिली थी।

शेन वार्न जैसे दिग्गज लेग स्पिनर के बावजूद रायल्स की गेंदबाजी आईपीएल मेें खास प्रभाव नहीं दिखा पायी है। डेयरडेविल्स के जांबाजों ने जहां अंतिम ओवरों में रायल्स के गेंदबाजों की बेतरतीब धुनाई की थी, वहीं इंडियंस ने उसके खिलाफ २१२ रन का विशाल स्कोर ख़डा किया था। डेयरडेविल्स के खिलाफ सर्वाधिक विकेट लेने वाले मस्करेनहास चोट के कारण टीम का साथ छ़ोड चुके हैं।

हालांकि गेंदबाजी में सुधार के अलावा शीर्ष बल्लेबाजों का टिकना भी रायल्स के लिए जरूरी होगा। वार्न इस मामले में चिंता जता चुके हैं। मध्यक्रम में पारस डोगरा और अभिषेक झुनझुनवाला जैसे युवाआें से टीम को उम्मीद होगी। वार्न को आगे भी उनसे ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद होगी। वैसे पठान के बल्ले का मुंह एक बार खुल जाए तो वह किसी भी गेंदबाजी आक्रमण के लिए सिरदर्द बन सकते हैं। आक्रामक ओपनर ग्रीम स्मिथ की अनुपस्थिति में मध्यक्रम की ऱीढ बने डेमियन मार्टिन अब स्मिथ की जगह रायल्स की ओपनिंग करेंगे। जहां तक गेंदबाजी का सवाल है तो दमित्री मस्करेनहास की गैरमौजूदगी में सारा दारोमदार शान टेट और कप्तान वार्न पर होगा। इसके अलावा तेज गेंदबाजी में मुनाफ पटेल, सिद्धार्थ त्रिवेदी और मोर्न मोर्कल के रूप में तीन विकल्प मौजूद हैं। स्पिन विभाग की जिम्मेदारी खुद वार्न के पास रहेगी होगी। हालांकि मुंबई के खिलाफ वह बुरी तरह पिटे थे।

जहां तक बात बेंगलूर रायल चैलेंजर्स की करें तो शुरुआती हार के बाद मंगलवार को किंग्स इलेवन पंजाब पर तूफानी जीत दर्ज करके उसका मनोबल सातवें आसमान पर होगा। जैक्स कैलिस और राबिन उथप्पा ने किंग्स के खिलाफ जो आतिशी बल्लेबाजी की, वह किसी भी गेंदबाज की रूह कंपाने के लिए पर्याप्त है। कैलिस ने कोलकाता के खिलाफ पहले मैच में भी खतरनाक अर्द्धशतक बनाया था। युवा बल्लेबाज मनीष पांडे ने भी ताब़डत़ोड पारी खेलकर विपक्षी गेंदबाजों को चेता दिया है। अगर उसके बल्लेबाजों का फार्म बरकरार रहा, तो टीम का पल़डा रायल्स पर भारी प़ड सकता है।

आपकी राय