ADVERTISEMENT

आपका वोट

क्या राहुल गांधी भ्रष्टाचार खत्म करेंगे?

  • सही
  • गलत
  • पता नहीं
और भी

फोटो दीर्घा

Share

धोनी दस दिन के लिए आईपीएल से बाहर

Swatantra Vaartha  Thu, 18 Mar 2010, IST

धोनी दस दिन के लिए आईपीएल से बाहर

कोलकाता। आईपीएल थ्री में खिताब की प्रबल दावेदार मानी जा रही चेन्नई सुपरकिंग्स के अभियान को आज उस समय गहरा झटका लगा, जब जबर्दस्त फार्म में चल रहे कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी चोट के कारण दस दिनों के लिए टूर्नामेंट से बाहर हो गए।

धोनी को मंगलवार को यहां कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ आईपीएल मैच में न्यूजीलैंड के तूफानी गेंदबाज शेन बांड की एक उछाल लेती गेंद पर हाथ में चोट लग गई थी। धोनी की एक्सरे रिपोर्ट देखने के बाद डाक्टरों ने उन्हें दस दिन तक क्रिकेट से दूर रहने की सलाह दी।

चेन्नई सुपरकिंग्स टीम प्रबंधन के एक सूत्र ने कहा कि धोनी अगले दस दिन तक क्रिकेट नहीं खेल पाएंगे। यहां एक निजी अस्पताल में डाक्र उनकी चोट की जांच की जा रही है। हालांकि सूत्र ने साथ ही कहा कि धोनी टीम के साथ दिल्ली जाएंगे, जहां सुपरकिंग्स का शुक्रवार को फिरोजशाह कोटला में दिल्ली डेयरडेविल्स से मुकाबला होना है। धोनी इस मैच के अलावा किंग्स इलेवन पंजाब के साथ २१ मार्च को चेन्नई में, रायल चैलेंजर्स के खिलाफ २३ मार्च को बेंगलूर में और मुंबई इंडियंस के खिलाफ २५ मार्च को मुंबई में होने वाले मुकाबलों में नहीं खेल पाएंगे।

विकेटकीपर बल्लेबाज धोनी की गैरमौजूदगी में मध्यमक्रम के बाएं हाथ के बल्लेबाज सुरेश रैना टीम की कप्तानी संभालेंगे। धोनी जबर्दस्त फार्म में चल रहे हैं और नाइटराइडर्स के खिलाफ उन्होंने ३३ गेंदों में ६६ रन की विस्फोटक पारी खेलते हुए अपनी टीम को अकेले दम पर जीत दिलाई थी। उनकी कप्तानी में सुपरकिंग्स की टीम आईपीएल के पहले संस्करण में फाइनल में और दक्षिण अफ्रीका में हुए दूसरे संस्करण में सेमीफाइनल में पहुंची थी।

आपकी राय