ADVERTISEMENT

आपका वोट

क्या राहुल गांधी भ्रष्टाचार खत्म करेंगे?

  • सही
  • गलत
  • पता नहीं
और भी

फोटो दीर्घा

Share

हेडन व रैना की आतिशी पारी से सुपरकिंग्स विजयी

Swatantra Vaartha  Sat, 20 Mar 2010, IST

hydean and raina, superking winहेडन व रैना की आतिशी पारी से सुपरकिंग्स विजयी

नई दिल्ली। आक्रामक ओपनर मैथ्यू हेडन (९३) के धूम ध़डाके और कार्यवाहक कप्तान सुरेश रैना (नाबाद ४९) के सामने आईपीएल थ्री में आज यहां अपने घरेलू मैदान पर जीत की आस लगाए दिल्ली डेयरडेविल्स के अरमान धुल गए। हेडन की आतिशी पारी की बदौलत चेन्नई सुपर किंग्स ने उसे पांच विकेट से हराकर टूर्नामेंट में लगातार अपनी दूसरी जीत दर्ज की। दिल्ली डेयरडेविल्स ने अपने विस्फोटक ओपनर वीरेन्द्र सहवाग की ३८ गेंदों में दस चौके और तीन छक्कों की मदद से ७४ रन की पारी की बदौलत छह विकेट पर १८५ रन का अच्छा स्कोर खडा किया था, लेकिन हेडन की आतिशबाजी में दिल्ली की हवा ही निकल गई। हेडन ने ४३ गेंदों की अपनी पारी में नौ चौके व सात छक्के की मदद से ९३ रन वह केवल सात रन से शतक बनाने से चूक गए। कार्यवाहक कप्तान रैना ने तिलकरत्ने दिलशान की बीसवें ओवर की पहली गेंद पर एक्स्ट्रा कवर के ऊपर से छक्का लगाते हुए टीम को एक आसान जीत दिला दी। रैना ने ३४ गेंदों में तीन चौके और तीन छक्के की मदद से नाबाद ४९ रन बनाए।

इससे पहले पार्थिव पटेल (०६) और हेडन ने चेन्नई की पारी की शुरूआत की, लेकिन टीम के २१ के योग पर पटेल दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन आउट हो गए। पर इसके बाद हेडन ने एसबद्रीनाथ(१४) के साथ दूसरे विकेट के लिए ४३ रन की साझेदारी कर चेन्नई को उबारा पर बद्रीनाथ तीन चौके की मदद से १४ रन बनाकर टीम के दूसरे विकेट के रूप में आउट हो गए। इसके बाद दिल्ली के गेंदबाजों को विकेट लेने के लंबे समय तक तरसना प़डा,क्योंकि हेडन व कार्यवाहक कप्तान सुरेश रैना ने टीम के स्कोर को आगे ब़ढाना शुरू किया। चेन्नई के नियमित कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी के चोटिल होकर दस दिन के लिए टूर्नामेंट से बाहर हो जाने के कारण रैना को टीम की कप्तानी सौंपी गई है।

रैना ने हेडन के साथ मिलकर तेज बल्लेबाजी की व तीसरे विकेट के लिए ७८ रन की साझेदारी के दौरान जमकर रन कूटे। हेडन ने तो इस दौरान अपना पुराना रौद्र रूप दिखाते हुए दिल्ली के गेंदबाजों पर एकदम से टूट प़डे। अपने अनूठे मोंगूस बल्ले से खेलते हुए हेडन ने मैदान के चारो तरफ शाट लगाए। उन्होंने आईपीएल का अपना आठवां अर्द्धशतक मात्र २४ गेंदों में सात चौके और तीन छक्कों की मदद से ही पूरे कर लिए।

हेडन ने अपनी आतिशी पारी के दौरान दिल्ली के सभी गेंदबाजों को निशाने पर लिया। टीम के १४२ के योग पर तीसरे विकेट के रूप में आउट होने से पहले हेडन ने ४३ गेंदों में नौ चौकों और सात गगनचुंबी छक्कों की मदद से ९३ रन बनाए। हेडन के आउट होने के बाद एल्बी मोर्कल (००) और जस्टिन कैंप (०४) के रूप में चेन्नई को जल्दी जल्दी दो और झटके लगे, लेकिन इसके बाद रैना ने टीम को जीत दिलाने की जिम्मेदारी अपने कंधों पर ली। उन्होंने मुरली विजय (नाबाद १४) के साथ अंतिम ओवरों में चौकों छक्कों की झ़डी लगाते हुए टीम को पांच गेंद शेष रहते जीत दिला दी। आज के मैच में रैना और हेडन ने दिल्ली के जीत के अरमानों को अपने बल्ले के प्रहारों से पूरी तरह से धोकर रख दिया। इस तरह रैना ने आईपीएल में अपनी कप्तानी में अपने पहले ही मैच में जीत दर्ज कर शानदार आगाज किया। दिल्ली की तरफ से डर्क नानेस, उमेश यादव, दिलशान व लेग स्पिनर अमित मिश्रा को एकएक विकेट मिला।

इससे पहले दिल्ली ने अपने विस्फोटक ओपनर सहवाग (७४) की आतिशी पारी की बदौलत छह विकेट पर १८५ रन बनाए थे। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी उतरी दिल्ली की टीम की शुरुआत ठीक रही और कप्तान तथा ओपनर गौतम गंभीर के चोटिल होने के कारण टीम में शामिल किए गए डेविड वार्नर व वीरू ने पारी की शुरुआत की। वीरू तो पहले ओवर से ही आक्रामक दिखाई दे रहे थे। उन्होंने क्रीज पर आते ही ताब़डत़ोड शाट खेलने शुरू कर दिए। हालांकि आईपीएल थ्री में अपना पहला मैच खेल रहे वार्नर कुछ सहज नहीं दिखाई दे रहे थे व पहले विकेट के लिए ३३ ओवर में ३५ रन की साझेदारी करने के बाद वह छह के निजी योग पर आउट भी हो गए। पहला विकेट जल्दी गंवा देने के बाद तिलकरत्ने दिलशान (१५) व सहवाग ने दूसरे विकेट के लिए ६७ रन की साझेदारी कर टीम को शुरुआती झटके से उबार दिया। लेकिन पहले दो मैचों में असफल रहने वाले दिलशान यहां भी रन बनाने को जूझते रहे। उनके और सहवाग के बीच हुई इस साझेदारी में ज्यादातर रन सहवाग के बल्ले से ही निकले। इस दौरान सहवाग ने विपक्षी गेंदबाजो की जमकर बखिया उध़ेडी और चेन्नई के कार्यवाहक कप्तान सुरेश रैना के चेहरे पर बल ला दिए। सहवाग ने चेन्नई के स्पिन और तेज दोनों ही गेंदबाजों को अपने निशाने पर लिया।दिल्ली को दिलशान के रूप में १०२ रन के योग पर दूसरा झटका लगा। दिलशान २४ गेंदों में एक चौके की मदद से १५ रन बनाकर आउट हुए। इसके पांच रन के अंदर दिल्ली को सहवाग और एबी डिविलियर्स(०२) के रूप में ताब़डत़ोड दो झटके लगे। टीम के १०३ के योग पर आउट होने से पहले सहवाग ने ३८ गेंदों में दस चौके और तीन छक्कों की मदद से ७४ रन बनाए। सहवाग ने अपना अर्र्द्धशतक तो २२ गेंदों में आठ चौके और दो छक्कों की मदद से ही पूरा कर लिया था। जल्दीजल्दी दो विकेट गिरने के बाद गंभीर की जगह टीम की कप्तानी संभालने वाले दिनेश कार्तिक (१९) ने मिथुन मन्हास (नाबाद ३२) के साथ टीम की जिम्मेदारी संभाली। दोनों बल्लेबाजों ने मिलकर पांचवें विकेट के लिए तेजी से ३९ रन की साझेदारी कर डाली। कार्तिक १४ गेंदों में दो चौकों की मदद से १९ रन बनाकर टीम के १४६ के योग पर आउट हुए। इसके बाद मन्हास और रजत भाटिया (२१) ने आखिरी ओवरों में कुछ करारे प्रहार करते हुए टीम के स्कोर को १८५ रन तक पहुंचा दिया। भाटिया ने महज नौ गेंदों में एक चौके और दो छक्कों की मदद से २१ रन बनाए। मन्हास २२ गेंदों में पांच चौके की मदद से ३२ रन पर नाबाद रहे। अमित मिश्रा ने नाबाद छह रन बनाए। चेन्नई की तरफ से ऑफ स्पिनर मुथैया मुरलीधरन ने २५ रन देकर दो जबकि लक्ष्मीपति बालाजी ने २१ रन पर दो विकेट झटके। आरअश्विन, जोगिंदर शर्मा को एकएक विकेट मिला।

आपकी राय