ADVERTISEMENT

आपका वोट

क्या राहुल गांधी भ्रष्टाचार खत्म करेंगे?

  • सही
  • गलत
  • पता नहीं
और भी

फोटो दीर्घा

Share

विजय अभियान बरकरार रखने उतरेगी सचिन की सेना

Swatantra Vaartha  Sat, 20 Mar 2010, IST

विजय अभियान बरकरार रखने उतरेगी सचिन की सेना

मुंबई। भारतीय क्रिकेट के दो ब़डे दिग्गजों सचिन तेंदुलकर और अनिल कुंबले की टीमें इंडियन प्रीमियर लीग में कल आमने सामने होंगी तो दर्शकों को मनोरंजन की पूरी सौगात मिलने की गारंटी रहेगी। सचिन की मुंबई इंडियंस के हौसले दिल्ली डेयरडेविल्स को उसी के मैदान पर ९८ रन से हराने के बाद बुलंद हैं, जबकि कुंबले की बेंगलूर रायल चैलेंजर्स ने कल राजस्थान रायल्स को दस विकेट से रौंदा।

दोनों टीमों के चार अंक हैं। बेंगलूर ने तीन मैच खेले हैं और अब वह अगला मैच भी जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश का दावा बुलंद करने की फिराक में होंगे। मुंबई ने दोनों मैचों में जबर्दस्त प्रदर्शन करते हुए पहले राजस्थान रायल्स को हराया और फिर दिल्ली डेयरडेविल्स को मात दी। दोनों बार मुंबई ने २०० से अधिक रन बनाये, जिससे उसकी बल्लेबाजी की गहराई का पता चलता है। रायल्स के खिलाफ पहले मैच में उसने छह विकेट पर २१२ रन बनाये और युसूफ पठान के शतक के बावजूद रायल्स इस लक्ष्य को हासिल नहीं कर सके।

चार रन से मैच जीतने के बाद मुंबई इंडियंस ने दिल्ली के खिलाफ बेहतर प्रदर्शन करते हुए छह विकेट पर २१८ रन बनाये। जवाब में दिल्ली की टीम १६३ ओवर में १२० रन पर सिमट गई। रायल्स के खिलाफ कमजोर रही मुंबई की गेंदबाजी दिल्ली के सामने बहुत धारदार साबित हुई। अब वेस्टइंडीज के ड्‌वेन ब्रावो और काइरोन पोलार्ड के आने के बाद गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में मुंबई की टीम बेहद मजबूत लग रही है। दिल्ली के खिलाफ ३२ गेंद में ६३ रन बनाने वाले तेंदुलकर के जबर्दस्त फार्म को देखते हुए बेंगलूर के लिये जीत की राह आसान नहीं होगी।

सौरभ तिवारी ने भी तीसरे नंबर पर बेहतरीन बल्लेबाजी की है, जबकि अंबाती रायुडू के बल्ले से भी खूब रन निकले हैं। श्रीलंका के सनत जयसूर्या फार्म में नहीं हैं, लेकिन ब्रावो और पोलार्ड के आने से मुंबई की बल्लेबाजी काफी गहरी हो गई है। दूसरी ओर बेंगलूर की टीम में जाक कैलिस जबर्दस्त फार्म में हैं जिन्होंने ८९, ६५ और ४४ रन बनाये हैं। उनके अलावा कर्नाटक के मनीष पांडे और राबिन उथप्पा भी अपेक्षाआें पर खरे उतरे हैं। पहले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ गेंदबाज कमजोर क़डी साबित हुए थे लेकिन कल रायल्स के खिलाफ उन्होंने लय हासिल कर ली। हैट्रिक बनाने वाले प्रवीण कुमार और डेल स्टेन तेज गेंदबाजी का मोर्चा संभालेंगे, जबकि कप्तान कुंबले के जिम्मे स्पिन आक्रमण की बागडोर होगी।

आपकी राय