ADVERTISEMENT

आपका वोट

क्या राहुल गांधी भ्रष्टाचार खत्म करेंगे?

  • सही
  • गलत
  • पता नहीं
और भी

फोटो दीर्घा

Share

यूसुफ, यूनिस व मलिक का केन्द्रीय करार समाप्त

Swatantra Vaartha  Sat, 20 Mar 2010, IST

यूसुफ, यूनिस व मलिक का केन्द्रीय करार समाप्त

कराची। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने आस्ट्रेलिया दाैेरे पर खराब प्रदर्शन को लेकर प्रतिबंध की मार झेल रहे तीन पूर्व कप्तानों यूनिस खान, मोहम्मद यूसुफ और शोएब मलिक के अलावा तेज गेंदबाज राणा नावेद उल हसन और शोएब अख्तर को केंद्रीय अनुबंध से हटा दिया है।

आस्ट्रेलिया दौरे पर खराब प्रदर्शन अनुशानहीनता के आरोप में पाकिस्तान की लगभग आधी टीम को दंडित किया जा चुका है। केंद्रीय अनुबंध के लिए आज जारी ३७ खिलाडि यों की सूची में यूसुफ, यूनिस, मलिक, राणा और अख्तर के नाम नदारद हैं। पीसीबी की एक विज्ञप्ति में बताया गया है कि ये अनुबंध इस साल एक जनवरी से एक साल की अवधि के लिए वैध हैं। बोर्ड ने अंडर १९ में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले क्रिकेटरों के लिए विशेष वजीफे की घोषणा भी की है। जहां इन खिला़डयों को निराशा हाथ लगी वहीं गत वर्ष आईपीएल के दौरान ड्रग टेस्ट में विफल रहे मोहम्मद आसिफ और भारत की बागी इंडियन क्रिकेट लीग (आईसीएल) में खेलने के कारण प्रतिबंध झेल चुके अब्दुल रज्जाक को इस बार ग्रुप ‘ए’ के अनुबंध दिये गये हैं। इनके अलावा पीसीबी ने उन तीन खिला़डयों शाहिद अफरीदी, कामरान अकमल और उमर अकमल को इस सूची में शामिल किया है। इन तीनों पर आस्ट्रेलिया के दौरे में टीम के लचर प्रदर्शन के लिये गठित जांच समिति की सिफारिश पर जुर्माना किया गया था। अफरीदी और कामरान को ‘ए’ ग्रेड दिया गया है,जबकि उमर अकमल को बी ग्रेड में रखा गया है। आईसीएल के एक अन्य पूर्व खिल़ाडी इमरान फरहत को ग्रुप ‘बी’ का अनुबंध मिला है। आस्ट्रेलिया दौरे पर प्रदर्शन की जांच प़डंताल जारी रहने के कारण पीसीबी ने इस साल अनुबंधों की घोषणा में काफी देर की। बोर्ड ने अफरीदी और कामरान अकमल प्रत्येक पर तीस लाख रुपये जबकि उमर पर बीस लाख जुर्माना किया था।

अनुबंधित खिल़ाडी : ग्रुप ‘ए’ : उमर गुल, सलमान बट, दानिश कनेरिया, अब्दुल रज्जाक,मोहम्मद आसिफ , शाहिद अफरीदी, कामरान अकमल।

ग्रुप ‘बी’ : उमर अकमल, मोहम्मद आमेर, सईद अजमल, फैसल इकबाल,मिसबाह उल हक, इमरान फरहत।

ग्रुप ‘सी’ : फवाद आलम, यासिर अराफात, मोहम्मद हाफिज, वहाब रियाज और अब्दुल रहमान।

स्टाइफंडस के लिये चुने खिल़ाडी : असाद शफिक, जुनैद खान, आमिर सज्जाद, नावीद यासिन, अजहर अली, खालिद लतीफ, खुर्रम मंजूर, तनवीर अहमद, सरफराज अहमद, जुलकुरैन हैदर, उमैन खान, मुहम्मद तल्हा, शाहजेब हसन, अजीम घुम्मन, हामद अजम, बाबर आजम, रजा हसन, सरमाद भाट्टी और उसमान कादिर।

आपकी राय