ADVERTISEMENT

आपका वोट

क्या राहुल गांधी भ्रष्टाचार खत्म करेंगे?

  • सही
  • गलत
  • पता नहीं
और भी

फोटो दीर्घा

Share

आईपीएल भारत में ही रहेगा : सुंदर रमण

Swatantra Vaartha  Sat, 20 Mar 2010, IST

आईपीएल भारत में ही रहेगा : सुंदर रमण

नयी दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) भारत के बाहर जाने की संभावनाआें को खारिज करते हुए आईपीएल के मुख्य संचालन अधिकारी सुंदर रमण ने आज कहा कि यह टूर्नामेंट भारत के लिए ही बना है और भारत में ही रहेगा।

आईपीएल और टाप्स कंपनी के बीच एक समझौते को लेकर आज यहां आयोजित एक संवाददाता सम्मलेन के बाद रमण ने संवाददाताआें के सवालों के जवाब में कहा कि आईपीएल भारत का एक घरेलू टूर्नामेंट है। उन्होंने कहा कि यह भारत के लिए ही बना है और भारत में ही रहेगा। हालांकि यह जरूर है कि फ्रैंचाइजी टीमें विदेशों में क्लब टीमों के साथ कोई समझौता कर सकती है और उनके साथ मैच भी खेल सकती है। जैसाकि राजस्थान रायल्स ने किया है। रमण ने कहा कि आईपीएल आज एक ग्लोबल ब््रडाां बन चुका है और आईपीएल की फ्रैंचाइजी टीमें अमरीका सहित दुनिया के किसी भी हिस्से में क्लब टीमों के साथ मैच खेल सकती है क्योंकि इससे ना केवल इस खेल को फायदा होगा बल्कि खेल की लोकप्रियता भी ब़ढेगी।

उल्लेखनीय है कि मीडिया रिपोटा] में आईपीएल अध्यक्ष ललित मोदी के हवाले से खबर आई थी कि वह इस टूर्नामेंट को भारत के बाहर भी कराने के बारे में सोच रहे हैं। मोदी ने कहा है कि यह प्रस्ताव अभी शुरुआती दौर में और इस पर रजामंदी के बाद ही कोई फैसला किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि आईपीएल के चौथे सत्र में शामिल की जाने वाली दो नई टीमों की निविदा के बारे में उन्होंने बताया कि २१ मार्च को दो नई टीमों के लिए निविदाएं चेन्नई में खोली जाएंगी। उन्होंने कहा कि आईपीएल थ्री का दायरा पिछले दो संस्करणों के मुकाबले इस समय काफी ब़ढ चुका है और एक सप्ताह के अंदर इसकी रेटिंग भी काफी ऊपर गई है।

आपकी राय