ADVERTISEMENT

आपका वोट

क्या राहुल गांधी भ्रष्टाचार खत्म करेंगे?

  • सही
  • गलत
  • पता नहीं
और भी

फोटो दीर्घा

Share

जीत की हैट्रिक पूरी करने के इरादे से उतरेगें चार्जर्स

Swatantra Vaartha  Sun, 21 Mar 2010, IST

जीत की हैट्रिक पूरी करने के इरादे से उतरेगें चार्जर्स

कटक। गत विजेता डेक्कन चार्जर्स कल आईपीएलथ्री में दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ जीत की हैट्रिक पूरी करने के इरादे उतरेगी। चार्जर्स पिछले दो मैचों में मिली जीत से पूरी तरह चार्ज हो चुके हैं और उनका इरादा अपने घरेलू मैदान में लगातार दूसरी जीत करने का रहेगा। हैदराबादी टीम को टूर्नामेंट के पहले मैच में कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ हार का सामना करना प़डा था,लेकिन उसने इस झटके से उबरते हुए अगले दो मैचों में चेन्नई सुपरकिंग्स और किंग्स इलेवन पंजाब को शिकस्त दी।

कप्तान गिलक्रिस्ट,हर्शल गिब्स, साइमंड्‌स और रोहित शर्मा प्रचंड फार्म में हैं और किसी भी गेंदबाजी क्रम की धज्जियां उ़डाने में सक्षम हैं। साइमंड्‌स टूर्नामेंट में अब तक दो अर्द्धशतक ठोक चुके हैं और गेंदबाजी में भी काफी उपयोगी साबित हुए हैं। डेयरडेविल्स के खिलाफ भी गिलक्रिस्ट को अपने बल्लेबाजों से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी।

गेंदबाजी में गिलक्रिस्ट के पास चमिंडा वास के रूप में सबसे घातक अस्त्र मौजूद हैं। वास ने डेक्कन को शुरुआती सफलतायें दिलाई है। टूर्नामेंट में दो बार उसने एक ही ओवर में दो विकेट चटकाये हैं। उनका साथ देने के लिए आर पी सिंह साइमंड्‌स और प्रज्ञान ओझाा मौजूद रहेंगे।

वहीं दूसरी ओर अपने घरेलू मैदान पर लगातार पिछले दो मैचों में मिली करारी हार से हलकान दिल्ली डेयरडेविल्स जीत की राह पर लौटने के इरादे से उतरेंगे। दिल्ली को अपने घरेलू मैदान फिरोजशाह कोटला में खेले गए पिछले दो मुकाबलों में करारी शिकस्त का सामना करना प़डा। मुंबई

इंडियंस ने डेयरडेविल्स को जहां उसी के गढ में ९८ रन से शिकस्त दी,वहीं चेन्नई सुपरकिंग्स ने उसे पांच विकेट से रौंद दिया। इंडियंस के खिलाफ दिल्ली के बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों नाकाम रहे वहीं सुपरकिंग्स के खिलाफ गेंदबाजों ने बंटाधार किया।

हैमस्ट्रिंग की चोट से जूझ रहे नियमित कप्तान गौतम गंभीर की गैरमौजूदगी में डेयरडेविल्स की कप्तानी संभाल रहे दिनेश कार्तिक टीम को जीत के लिए प्रेरित नहीं कर पा रहे हैं। टूर्नामेंट के पहले दो मैचों में टीम को जीत दिलाने वाले गंभीर की कमी डेयरडेविल्स को हर मोर्चे पर खल रही है।

गंभीर के स्थान पर सुपरकिंग्स के खिलाफ ओपनिंग करने उतरे डेविड वार्नर केवल पांच रन ही बना पाए। हालांकि सहवाग ने अपना विस्फोटक फार्म जारी रखते हुए ३८ गेंदों में ७४ रन बनाए, लेकिन तिलकरत्ने दिलशान और ए बी डीविलियर्स एक बार फिर नाकाम रहे। चार्जर्स के खिलाफ कार्तिक को इन बल्लेबाजों से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी। जहां तक गेंदबाजी का सवाल है तो डेयरडेविल्स के गेंदबाज मुक्तभाव से रन लुटा रहे हैं। सुपरकिंग्स के खिलाफ डिर्क नेंस को छ़ोड दिया जाए, तो सभी गेंदबाजों की जमकर धुनाई हुई।

रजत भाटिया

ने दो ओवर में ३१ रन, प्रदीप सांगवान ने चार ओवर में ४६ रन और दिलशान ने २१ ओवर में ३० रन लुटाए। गत दो बार की सेमीफाइनलिस्ट डेयरडेविल्स को अगर जीत की राह पर लौटना है तो उसके गेंदबाजों और बल्लेबाजों को संयमित प्रदर्शन करना होगा। बल्लेबाजों को जहां रनों को अंबार लगाना होगा वहीं गेंदबाजों को मुक्तभाव से रन लुटाने की अपनी आदत से बचना होगा।

नानेस, महरूफ, सांगवान और अमित मिश्रा पर चार्जर्स के बल्लेबाजों खासकर प्रचंड फार्म में चल रहे कप्तान एडम गिलक्रिस्ट और एंड्रयू साइमंड्‌स पर अंकुश लगाने की भारी जिम्मेदारी होगी। इस मैच में डेयरडेविल्स की कोशिश जहां हार की हैट्रिक टालने की होगी, वहीं चार्जर्स जीत की हैट्रिक बनाना चाहेंगे, जिससे दर्शक एक ‘हाई वोल्टेज’ मुकाबले की उम्मीद कर सकते हैं।

आपकी राय