नयी आईपीएल टीमों के नाम आज घोषित होने की संभावना
चेन्नई। इंडियन प्रीमियर लीग के २०११ सत्र के लिये दो नयी आईपीएल टीमों के ज़ुडने का खुलासा कल होने की संभावना है क्योंकि कल नीलामी में प्रस्तावित खरीदार टीमों की बोली लगायेंगे। दो टीमों के लिये सात मार्च को होने वाली नीलामी रद्द कर दी गयी थी क्योंकि खरीदारों ने बोली लगाने की शता] पर आपत्ति व्यक्त की थी। इससे पहले बोली के लिये एक अरब डालर की कीमत वाले समूहों को इस प्रक्रिया में भाग लेने की अनुमति थी और इसमें भी १० कऱोड डालर की बैंक गारंटी जरूरी थी। लेकिन अब इसकी शता] में थ़ोडी रियायत बरती गयी है और खरीदार एक कऱोड डालर की अग्रिम राशि से आठ शहरों पुणे, अहमदाबाद, कानपुर, नागपुर, इंदौर, कटक, ग्वालियर और विशाखापट्टणम में से अपनी पंसद की टीम चुन सकते हैं। प्रत्येक नये फ्रेंचाइजी का आधार मूल्य २२५० कऱोड डालर है। सूत्रों ने कहा कि १३ कंपनियों ने बोली के दस्तावेज खरीदे हैं और कल शाम तक खत्म होने वाले कट आफ समय तक पांच बोलियां मिल चुकी हैं।
