ADVERTISEMENT

आपका वोट

क्या राहुल गांधी भ्रष्टाचार खत्म करेंगे?

  • सही
  • गलत
  • पता नहीं
और भी

फोटो दीर्घा

Share

चार्जर्स की किंग्स पर रोमांचक जीत

Swatantra Vaartha  Sun, 21 Mar 2010, IST

चार्जर्स की किंग्स पर रोमांचक जीत

कटक। एंड्रयू साइमंड्‌स के जानदार अर्द्धशतक के बाद चमिंडा वास की अगुआई में धारदार गेंदबाजी की बदौलत डेक्कन चार्जर्स ने कल आईपीएल के रोमांचक मैच में किंग्स इलेवन पंजाब को छह रन से हराकर घरेलू मैदान पर पहली बार जीत का स्वाद चखा।

साइमंड्‌स (३८ गेंद में ५३ रन) के आक्रामक अर्द्धशतक की मदद से चार्जेर्स ने सात विकेट पर १७० रन बनाये, जिसके जवाब में किंग्स इलेवन की टीम इरफान पठान (६०) की जुझारू पारी के बावजूद निर्धारित ओवरों आठ विकेट पर १६४ रन ही बना सकी। पठान ने २९ गेंद की अपनी पारी में तीन चौके और पांच छक्के लगाये। साइमंड्‌स ने अपनी पारी में तीन चौके तथा तीन छक्के मारे। उन्होंने इसके अलावा २२ रन पर एक विकेट भी हासिल किया। चार्जर्स की ओर से वास ने २७ रन देकर दो विकेट चटकाये। पंजाब की टीम की यह लगातार तीसरी हार है, जबकि चार्जर्स की यह तीन मैचों में लगातार दूसरी जीत है। आईपीएल २००८ और चैंपियंस लीग २००९ में अपने घरेलू मैदान पर सभी मैच गंवाने वाले चार्जर्स ने पहली बार अपनी मेजबानी में कोई मैच जीता है।

पंजाब की ओर से बोपारा ने वास के पहले ओवर की पहली दो गेंद पर चौके लगातार अच्छी शुरुआत की। दूसरे सलामी बल्लेबाज मानविंदर बिस्ला वास के अगले ओवर में खाता खोले बिना रन आउट होकर पैवेलियन लौट गये। वास ने ओवर की अंतिम गेंद पर किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान कुमार संगकारा (०) को बोल्ड करके ११ रन के स्कोर पर टीम को दूसरी सफलता दिलाई। युवराज सिंह (४) वास का अगला शिकार बने। जयवर्द्धने (१४) ने प्रज्ञान ओझा के ओवर में दो चौके मारे, लेकिन साइमंड्‌स की सीधी गेंद को पूरी तरह से चूककर बोल्ड हो गये। ओझा ने इसके बाद एड्रियन बराथ (७) व रोहित शर्मा ने बोपारा को आउट करके पंजाब को करारा झटका दिया। इस समय टीम का स्कोर १२ ओवर में छह विकेट पर ६८ रन था। पठान व पीयूष चावला (९) सातवें विकेट के लिए ३६ रन ज़ोडे। आरपी सिंह ने चावला को ओझा के हाथों कैच करा दिया। पठान ने हालांकि इस ओवर की अंतिम चार गेंदों पर दो छक्के और दो चौके ज़डकर टीम की उम्मीदें जगाई। पंजाब की टीम को अंतिम तीन ओवर में जीत के लिए ४८ रन चाहिए थे। पठान ने आरपी सिंह के १९वें ओवर में चौके और छक्के साथ २५ गेंद में अपना अर्द्धशतक पूरा किया। टीम को अंतिम ओवर में १९ रन की दरकार थी। गिलक्रिस्ट ने गेंद जसकरण सिंह को थमाई, जिनकी पहली ही गेंद को छह रन के लिए भेजने के प्रयास में पठान बाउंड्री पर साइमंड्‌स को आसान कैच दे बैठे और पंजाब की उम्मीदें पूरी तरह टूट गई। श्रीसंत ने जसकरण पर तीन चौके लगाये, लेकिन यह टीम को जीत दिलाने के लिए नाकाफी था।

आपकी राय