ADVERTISEMENT

आपका वोट

क्या राहुल गांधी भ्रष्टाचार खत्म करेंगे?

  • सही
  • गलत
  • पता नहीं
और भी

फोटो दीर्घा

Share

कंगारुआें ने कीवियों पर शिकंजा कसा

Swatantra Vaartha  Sun, 21 Mar 2010, IST

कंगारुआें ने कीवियों पर शिकंजा कसा

वेलिंगटन, उपकप्तान माइकल क्लार्क (१६८) की टेस्ट कैरियर की सर्वश्रेष्ठ पारी और मार्कस नार्थ (नाबाद ११२) के शतक के बाद डग बोलिंगर की घातक गेंदबाजी से आस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन आज यहां मैच पर अपना शिकंजा मजबूत कर लिया।

आस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी चायकाल से कुछ समय पहले पांच विकेट पर ४५९ रन पर समाप्त घोषित की। इसके जवाब में मेजबान टीम दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक अपनी पहली पारी में १०८ रन पर अपने चार शीर्ष बल्लेबाज खो चुकी है। मार्टिन गुप्टिल (१९) और कप्तान डेनियल विट्टोरी (४२) क्रीज पर हैं। न्यूजीलैंड अब पहली पारी में अब भी आस्ट्रेलिया से ३५१ रन पीछे है, जबकि उसके छह बल्लेबाज शेष हैं। बोलिंगर ने न्यूजीलैंड की पारी के पहले ही ओवर में ओपनर ब्रेडले जान वाटलिंग (शून्य) को पगबाधा करके मेजबान टीम को पहला झटका दिया और फिर रोस टेलर (२१) को नार्थ के हाथों कैच कराते हुए अपना दूसरा शिकार बनाया। पीटर इनग्राम (पांच) रन आउट हुए,जबकि टिम मैकइंटोश (नौ) को रेयान हैरिस ने माइक हुसै के हाथों कैच कराया।

इस तरह कीवी टीम महज ४३ रन के स्कोर पर अपने चार शीर्ष बल्लेबाज गंवा चुकी थी। गुप्टिल और विट्टोरी के बीच पांचवें विकेट के लिए अब तक ५५ रन ज़ोड चुके हैं। विट्टोरी ने नाबाद ४२ रन की पारी में पांच चौके लगाए हैं। आस्ट्रेलिया की ओर से बोलिंगर ने दस ओवर में २१ रन देकर दो विकेट लिए जबकि एक विकेट हैरिस के खाते में गया। इससे पहले आस्ट्रेलिया ने कल के स्कोर चार विकेट पर ३१६ रन से आगे खेलना शुरू किया। क्लार्क और नार्थ ने पांचवें विकेट के लिए २५३ रन ज़ोडकर टीम के स्कोर को ४२९ तक पहुंचाया।

आपकी राय