ADVERTISEMENT

आपका वोट

क्या राहुल गांधी भ्रष्टाचार खत्म करेंगे?

  • सही
  • गलत
  • पता नहीं
और भी

फोटो दीर्घा

Share

जीत की राह पक़डने उतरेंगे सुपरकिंग्स

Swatantra Vaartha  Tue, 23 Mar 2010, IST

जीत की राह पक़डने उतरेंगे सुपरकिंग्स

बेंगलूर। चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम आईपीएलथ्री में मंगलवार को जब यहां गत उपविजेता रायल चैंलेजर्स बेंगलूर के खिलाफ मुकाबले में उतरेगी तो उसका लक्ष्य किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ सुपरओवर में मिली हार की निराशा को पीछे छ़ोडते हुए जीत की राह पर लौटना होगा।

सुपरकिंग्स ने टूर्नामेंट में अपने पहले मैच में डेक्कन चार्जर्स से मिली हार के दंश को पीछे छ़ोडते हुए अगले दो मैचों में कोलकाता नाइटराइडर्स और दिल्ली डेयरडेविल्स को शिकस्त देते हुए जबर्दस्त वापसी की थी, लेकिन किंग्स इलेवन के खिलाफ उसे अपने घरेलू मैदान पर सुपरओवर में हार का सामना करना प़डा।

दूसरी ओर चैलेंजर्स की टीम का मनोबल जीत की हैट्रिक बनाने के बाद सातवें आसमान पर है। उसने कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ मैच हारने के बाद अगले तीन मैचों में किंग्स इलेवन पंजाब, राजस्थान रायल्स ओर मुंबई इंडियंस पर धमाकेदार जीत दर्ज की। कप्तान अनिल कुंबले की कोशिश जीत की लय को सुपरकिंग्स के खिलाफ भी बरकरार रखने की होगी।

किंग्स इलेवन के खिलाफ सुपरकिंग्स की हार का सबसे ब़डा कारण उसके मध्यक्रम के बल्लेबाजों का नहीं चल पाना रहा। पार्थिव पटेल और जबर्दस्त फार्म में चल रहे मैथ्यू हेडन ने टीम को जबर्दस्त शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिए ६५ रन ज़ोडे। उस समय टीम की जीत निश्चित लग रही थी लेकिन इसके बाद टीम ने ४० रन के अंतराल में छह विकेट गंवा दिए और स्कोर बराबर हो गया। हार की हैट्रिक बना चुकी किंग्स इलेवन ने आईपीएलथ्री के पहले सुपरओवर मुकाबले में टूर्नामेंट की अपनी पहली जीत दर्ज की।

नियमित कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी के चोटिल होने के कारण कप्तानी संभाल रहे सुरेश रैना ने डेयरडेविल्स के खिलाफ जीत के बाद कहा था कि वह इस क्रम को आगे भी जारी रखना चाहेंगे, लेकिन उनकी टीम जीत की हैट्रिक बनाने से चूक गई। अब सुपरकिंग्स का मुकाबला रायल चैलेंजर्स से है जो जीत की हैट्रिक बनाने के बाद अंक तालिका में शीर्ष पर है। जीत की राह पर लौटने के लिए सुपरकिंग्स के बल्लेबाजों और गेंदबाजों को संयमित प्रदर्शन करना होगा। बल्लेबाजी में हेडन और पटेल टीम को अच्छी शुरुआत दे रहे हैं। खासकर हेडन तो अपने नए आविष्कार ‘मंगूस’ के साथ गेंदबाजों पर कहर बरपा रहे हैं। रैना भी अच्छे फार्म में हैं, लेकिन मध्यक्रम में मुरली विजय, एसबद्रीनाथ और एल्बी मोर्कल अब तक कुछ खास नहीं कर पाए हैं। चैंलेंजर्स के खिलाफ रैना को अपने मध्यक्रम के बल्लेबाजों से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी।

जहां तक गेंदबाजी का सवाल है तो किंग्स इलेवन के खिलाफ मुथैया मुरलीधरन और लक्ष्मीपति बालाजी ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए विपक्षी बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का कोई मौका नहीं दिया था। मोर्कल और आरअश्विन भी किफायती साबित हुए थे। चैलेंजर्स के बल्लेबाजों खासकर जैक्स कैलिस और मनीष पांडे को रोकने के लिए सुपर किंग्स के गेंदबाजों को बेहतरीन प्रदर्शन करना होगा।

कैलिस अब तक चार मैचों में सर्वाधिक २६४ रन बना चुके हैं, जिनमें तीन अर्द्धशतक भी शामिल हैं। दिलचस्प बात यह है कि सभी मैचों में वह अविजित रहे हैं और कोई भी गेंदबाज उनका विकेट हासिल नहीं कर सका है। उनके ज़ोडीदार मनीष पांडे भी जबर्दस्त फार्म में हैं। मध्यक्रम में रोबिन उथप्पा, विराट कोहली, इयान माेेर्गन, राहुल द्रव़िड और मार्क बुचर जैसे धुरंधर बल्लेबाज हैं। गेंदबाजी में खुद कप्तान कुंबले, डेल स्टेन, प्रवीण कुमार, कैलिस और विनय कुमार ने अब तक बेहतरीन प्रदर्शन किया है।

आपकी राय