किंग्स इलेवन ने सुपर ओवर में सुपर किंग्स को हराया
चेन्नई। चेन्नई सुपर किंग्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच आईपीएलथ्री का पहला सुपर ओवर मुकाबला गेंद मुरलीधरन के हाथ में किंग्स ने तीन गेंदों में छह रन बना लिये थे। मुरली की चौथी गेंद युवराज सिंह ने रिवर्स स्विप खेला गेंद सीमा रेखा के बाहर और टूर्नामेंट में किंग्स की पहली जीत।
तमाम उतारच़ढाव और नाटकीयता के बीच आखिरकार कल किंग्स इलेवन पंजाब की किस्मत ने करवट ली और उसने चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर आईपीएलथ्री में यहां अपनी पहली जीत दर्ज की। इससे पहले मुथैया मुरलीधरन (१६ रन पर तीन विकेट) की जबर्दस्त फिरकी के बाद पार्थिव पटेल (५७) की धैर्यपूर्ण बल्लेबाजी के दम पर सुपर किंग्स का पल़डा भारी दिख रहा था, लेकिन आखिरी ओवरों में जुआन थुरोन की कसी हुई गेंदबाजी के बल पर किंग्स ने जबर्दस्त वापसी की और मैच का रूख अपनी तरफ म़ोड लिया।
इसके साथ आईपीएलथ्री के चार मैचों मेें सुपर किंग्स के ०४ अंक रह गये जबकि किंग्स इलेवन ने अब तक खेले गये चार मैचों में पहली जीत के साथ दो अंक अर्जित किये। हालांकि अंक तालिका में वह राजस्थान रायल्स के साथ अंतिम पायदान पर ही मौजूद है। सुपर किंग्स के कार्यवाहक कप्तान सुरेश रैना ने एमए चिदंबरम स्टेडियम में टास जीतकर पहले क्षेत्ररक्षरण का फैसला किया। उनके गेंदबाजों ने शुरू से ही सधी हुई गेंदबाजी की। मुरली ने किंग्स को अपनी फिरकी पर नचाकर उन्हें मात्र विकेट पर १३६ रन के स्कोर पर रोक दिया।
जबाव में १३७ के लक्ष्य का पीछा करने उतरे सुपर किंग्स के बल्लेबाजों ने आक्रामक शुरुआत की। पारी के १३वें और १४वें ओवर में ताब़डत़ोड झटकों के कारण एक बार टीम मुश्किल में जरूर दिखी, लेकिन इसके बाद मध्यक्रम के बल्लेबाजों के संघर्ष की बदौलत २० ओवर में सात विकेट पर १३६ रन बनाकर स्कोर बराबर कर लिया। इनकी ओर से सलामी बल्लेबाज पार्थिव पटेल ने सर्वाधिक ५७ रन बनाए। इनके अलावा मैथ्यू हेडन ने ३३ रन का योगदान दिया। पंजाब की ओर से जुआन थुरोन व पीयूष चावला ने दोदो विकेेट हासिल किए।
