ADVERTISEMENT

आपका वोट

क्या राहुल गांधी भ्रष्टाचार खत्म करेंगे?

  • सही
  • गलत
  • पता नहीं
और भी

फोटो दीर्घा

Share

झूठ की जिंदगी जी रहा था : वुड्‌स

Swatantra Vaartha  Tue, 23 Mar 2010, IST

झूठ की जिंदगी जी रहा था : वुड्‌स

लास एंजिल्स। टाइगर वुड्‌स ने कहा कि वह ‘झूठ की जिंदगी’ जी रहा था और स्वीकार किया सैक्स स्कैंडल के कारण उनकी छवि खराब होने से पहले तक उन्होंने कुछ ‘भद्दी हरकतें’ की।

वुड्‌स इस स्कैंडल के बाद अमेरिकी टाक शो के कामेडियन के बीच हंसी का पात्र बने हुए हैं। नवंबर में फ्लोरिडा स्थित अपने आवास के बाहर के कार दुर्घटना के बाद इस अरबपति गोल्फर ने पहले साक्षात्कार में कहा कि थेरेपिस्ट की मदद से उन्होंने अपनी आत्मा की आवाज सुनी और तब उन्हें इस भद्दी सच्चाई का पता चला।

उन्होंने ईएसपीएन के रिपोर्टर टाम रिनाल्डी से कहा कि मैंने वह व्यक्ति देखा, जिसके बारे में मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं ऐसा बनूंगा। मैं वास्तव में झूठ की जिंदगी जी रहा था और मैंने कई ऐसी हरकतें की, जिससे कई लोग आहत हुए। वुड्‌स चार महीने तब गोल्फ से दूर रहने के बाद अप्रैल में मास्टर्स में वापसी करेंगे। उन्होंने कल ईएसपीएन और द गोल्फ चैनल को कल शाम अलग अलग साक्षात्कार दिये। दुनिया के नंबर एक गोल्फर ने अपनी भावनाआें के बारे में बात की और बताया लेकिन उन्होंने कार दुर्घटना और अमेरिकी रिहैबिलिटेशन क्लिनिक के बारे में विस्तृत जानकारी देने से इन्कार कर दिया। वुड्‌स ने कहा कि मेरी जिंदगी में काफी कुछ घटित हुआ। कई बेकार घटनाएं घटी। मैंने अपनी जिंदगी में कई बुरी हरकतें की। उन्होंने कहा कि वह अपनी जिंदगी ढर्रे पर लाने की कोशिश कर रहे हैं।

चौदह बार मेजर चैंपियनशिप जीतने वाले वुड्‌स ने कहा कि जब आप इसका सामना करते हो और आप इससे पार पाना शुरू करते हो तो वह ताकत मैं महसूस कर रहा हूं। मैंने कभी इस तरह की ताकत महसूस नहीं की थी। वुड्‌स ने नवंबर के मध्य में आस्ट्रेलियन मास्टर्स जीता था। इसके बाद उनके कई युवतियों के साथ संबंधों को खुलासा हुआ और उन्होंने अपनी पत्नी इलिन से बेवफाई की बात स्वीकार की। इलिन से उनकी दो साल की पुत्री और एक साल का बेटा है। वुड्‌स ने अपनी हरकतों के लिये सार्वजनिक तौर पर माफी भी मांगी थी।

वुड्‌स ने कहा कि जब उन्होंने इस सचाई के साथ अपनी मां और पत्नी का सामना किया तो वह शर्म से पानी पानी हो रहे थे।

उन्होंने कहा कि कई ऐसे म़ोड आये जब मुझे नीचा देखना प़डा। जब भी मुझे लगा कि अब मुझे अपनी जिंदगी में इससे अधिक नीचा नहीं देखना प़डेगा तभी मुझे और अपमान सहने प़डे। यह अलग अलग तरह के थे। इसके बाद जब मैंने अपनी पत्नी, अपनी मां जैसे लोगों का सामना किया तो तब भी बहुत शर्मसार था।

वुड्‌स ने कहा कि मैंने उन्हें बहुत आहत किया। मेरी जिंदगी में ये दोनों ऐसे हैं जिनके मैं बेहद करीब हूं और अपनी जिंदगी की घटी बातें उन्हें बताता रहा हूं। वुड्‌स से जब पूछा गया कि उनके संबंधों का पता चलने पर उनकी पत्नी की प्रतिक्रिया कैसी थी, उन्होंने कहा कि वह बहुत आहत थी। उसे करारा झटका लगा था। वह बहुत गुस्से में थी और उसका ऐसा होना लाजिमी था।

आपकी राय