ADVERTISEMENT

आपका वोट

क्या राहुल गांधी भ्रष्टाचार खत्म करेंगे?

  • सही
  • गलत
  • पता नहीं
और भी

फोटो दीर्घा

Share

बेल व ब्रेसनन ने इंग्लैंड को दिलायी वापसी

Swatantra Vaartha  Tue, 23 Mar 2010, IST

बेल व ब्रेसनन ने इंग्लैंड को दिलायी वापसी

ढाका। इयान बेल की १३८ रन की बेज़ोड पारी और टिम ब्रेसनन के नाबाद ७४ रन की मदद से इंग्लैंड ने बंगलादेश के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट क्रिकेट मैच के तीसरे दिन आज यहां जोरदार वापसी की। इंग्लैंड पर एक समय पहली पारी में पिछ़डने का खतरा मंडरा रहा था, लेकिन उसने बेल के दसवें टेस्ट शतक और ब्रेसनन के पहले अर्द्धशतक की मदद से तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक बंगलादेश के ४१९ रन के जवाब में आठ विकेट पर ४४० रन बनाये हैं।

सुबह इंग्लैंड की टीम चार विकेट पर १७४ रन के स्कोर पर संघर्ष कर रही थी। इसके बाद बेल ने मैट प्रायर (६२) के साथ पांचवें विकेट के लिये ९८ और ब्रेसनन के साथ अगले विकेट के लिये १४३ रन की साझेदारी की। इंग्लैंड जब बंगलादेश से केवल चार रन पीछे था तब बेल ने बायें हाथ के स्पिनर सकीबुल हसन की गेंद पर स्लाग स्वीप करके अपना पहला मैच खेल रहे जहरूल इस्लाम को कैच थमा दिया था। उन्होंने अपनी २६३ गेंद की पारी में एक छक्का और १५ चौके लगाये। अपनी दूसरी टेस्ट पारी खेल रहे ब्रेसनन ने अब तक २१४ गेंद का सामना किया है और पांच चौके लगाये हैं।

बंगलादेश के कप्तान सकीबुल ने जोनाथन ट्राट व प्रायर को सुबह के सत्र में आउट करके इंग्लैंड पर दबाव बना दिया था लेकिन बेल और ब्रेसनन ने इसके बाद मेजबान टीम को विकेट के लिये लंबा इंतजार करवाया। बेल जब ८२ रन पर थे, तब बायें हाथ के स्पिनर अब्दुर रज्जाक की पगबाधा की विश्वसनीय अपील पर अंपायर ने उन्हें आउट नहीं दिया। उन्होंने रूबेल हुसैन की गेंद पर चौका ज़डकर अपना शतक पूरा किया। इसके बाद उन्होंने ११९ रन के निजी योग पर तेज गेंदबाज शफीउल इस्लाम की गेंद को स्क्वायर लेग की तरफ उछाला लेकिन इमुरूल कायेस कैच नहीं ले पाये।

बांग्लादेश का भाग्य ने साथ नहीं दिया जो उसे प्रायर और ब्रेसनन के उनकी पारी के शुरू में विकेट नहीं मिले। प्रायर जब नौ रन पर थे, तब रूबेल की गेंद पर पगबाधा की अपील ठुकरा दी गयी जबकि रीप्ले ने दिखाया कि गेंद लेग स्टंप पर लग रही थी। ब्रेसनन के खिलाफ कैच की अपील भी ठुकरा दी गयी थी जबकि टीवी रीप्ले में साफ हो गया कि सकीबुल हसने की गेंद बल्ले के अंदरूनी किनारे और पैड से लगकर सिली प्वाइंट में क्षेत्ररक्षक के पास पहुंची थी। तब ब्रेसनन पांच रन पर खेल रहे थे। प्रायर और ब्रेसनन ने इसका पूरा फायदा उठाकर महत्वपूर्ण पारियां खेली।

आपकी राय