ADVERTISEMENT

आपका वोट

क्या राहुल गांधी भ्रष्टाचार खत्म करेंगे?

  • सही
  • गलत
  • पता नहीं
और भी

फोटो दीर्घा

Share

मैकुलम ने आस्ट्रेलिया का इंतजार ब़ढाया

Swatantra Vaartha  Tue, 23 Mar 2010, IST

मैकुलम ने आस्ट्रेलिया का इंतजार ब़ढाया

वेलिंगटन। ब्रैंडन मैकुलम (नाबाद ९४) और कप्तान डेनियल विट्टोरी (७७) की शानदार पारियों से न्यूजीलैंड ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले क्रिकेट टेस्ट के चौथे दिन आज यहां अपनी दूसरी पारी में छह विकेट पर ३६९ रन बनाकर मेहमान टीम के जीत के इंतजार को ब़ढा दिया।

विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए विख्यात मैकुलम ने अपनी रणनीति बदलते हुए परिस्थितियों के अनुसार खेल दिखाया। आस्ट्रेलियाई गेंदबाज और वेलिंगटन में १२० किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही तेज हवाएं भी उनके संकल्प को नहीं त़ोड सकीं। बारिश, खराब रोशनी और तेज हवाएं चलने से दिन का खेल कई बार बाधित हुआ। मैकुलम १७८ गेंदों की अपनी पारी में अब तक ११ चौके और एक छक्का लगा चुके हैं। विट्टोरी ने ११९ गेंदों में आठ चौकों की मदद से ७७ रन की अहम पारी खेली। मैकुलम और विट्टोरी ने छठे विकेट के लिए १२६ रन ज़ोडे जो आस्ट्रेलिया के खिलाफ इस विकेट के लिए सबसे ब़डी साझेदारी है। चौथे दिन के खेल की समाप्ति पर मैकुलम ९४ रन और डेरेल टफ्फी २३ रन बनाकर क्रीज पर थे। आस्ट्रेलिया ने पांच विकेट पर ४५९ रन बनाकर अपनी पहली पारी समाप्त घोषित की थी। इसके जवाब में कीवी टीम पहली पारी में महज १५७ रन ही बना सकी और उसे फालोआन के लिए उतरना प़डा। न्यूजीलैंड ने दूसरी पारी में छह विकेट पर ३६९ रन बना लिए हैं और उसे ६७ रन की ब़ढत हासिल हो चुकी है। इससे पहले न्यूजीलैंड ने कल के स्कोर पांच विकेट पर १८७ रन से आगे खेलना शुरू किया। आस्ट्रेलियाई टीम जीत से महज पांच विकेट दूर थी, लेकिन उसके बल्लेबाज चौथे दिन केवल विट्टोरी का विकेट ही हासिल कर पाए। आस्ट्रेलियाई गेंदबाज और क्षेत्ररक्षक अपनी प्रतिष्ठा के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर पाए ।

आपकी राय