राजनीति की पिच क्रिकेट से ज्यादा कठिन : अजहर
लखनऊ। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और सांसद अजहरुुद्दीन का मानना है कि क्रिकेट की अपेक्षा राजनीति काफी कठिन है। उनका कहना है कि क्रिकेट की पिच पर गेंदबाज, क्षेत्र रक्षक और अंपायर सभी सामने रहते हैं। उनके बारे में पता रहता है खिल़ाडी आराम से संभलकर बल्लेबाजी करता रहता है लेकिन राजनीतिक पिच पर बालर व फील्डर अक्सर अज्ञात होते हैं। ‘बल्लेबाज’ को काफी सूझबूझ के साथ ‘बैटिंग’ करनी प़डती है। भारतीय क्रिकेट टीम के सफलतम कप्तानों में से एक अजहरुद्दीन ने कहा कि वैसे भी क्रिकेट में एक उम्र के बाद कुछ नहीं कर सकते और राजनीति ताउम्र हो सकती है।
क्रिकेट के दौरान लगे आरोपों का जिक्र नहीं करने का आग्रह करते हुए अजहर कहते हैं कि वह अब उस से ऊबर कर काफी आगे निकल गये हैं। अजहर ने क्रिकेट में वापसी की संभावनाआें से इंकार किया और कहा कि वह अब राजनीति के माध्यम से ही समाज की सेवा करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि क्रिकेट में उनकी दिलचस्पी मरते दम तक रहेगी, क्योंकि इसी खेल ने उन्हें पहचान दिलायी। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि अब उनका पूरा ध्यान अल्पसंख्यकों को कांग्रेस से ज़ोडने में है। इसके लिए आने वाले दिनों में वह उत्तर प्रदेश में जगहजगह जाएंगे।
अजहर ने कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती १४ अप्रैल को अंबेडकरनगर में आयोजित कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी की रैली के बाद वह अल्पसंख्यकों के बीच खासतौर से जाने का अभियान चलाएंगे।
आईपीएल को उन्होंने भारतीय क्रिकेट का सुनहरा पल बताते हुए कहा कि इससे क्रिकेट को न सिर्फ ब़ढावा मिलेगा, बल्कि इस प्रतियोगिता से भारत का परचम और ऊंचा लहरायेगा। उन्होंने कहा कि यह सच है कि आईपीएल से खिला़डयों में थकान आयेगी। घायल भी हो सकते हैं। इससे अगले वर्ष आयोजित होनेे वाले विश्व कप में टीम के सामने मुश्किलें ख़डी हो सकती है। इसके बावजूद इस प्रतियोगिता से पूरी टीम का अभ्यास ब़ढा है, स्पर्द्धा ब़ढी है। छिपी प्रतिभाआें को सामने आने का मौका मिला है। इससे नये खिला़डयों में निखार आयेगा और इस सबका लाभ भी भारतीय क्रिकेट टीम को मिलेगा तथा विश्व कप में वह बेहतर प्रदर्शन करेगी।
पूर्व कप्तान ने भारतीय क्रिकेट टीम को संतुलित बताया और कहा कि क्षेत्ररक्षण में थ़ोडा और सुधार हो जाये, तो लम्बे समय तक भारतीय टीम क्रिकेट दुनियां पर राज कर सकती है। क्रिकेट की ही तरह राजनीति में भी धमाकेदार पारी की शुरुआत करने वाले अजहर मानते हैं कि खिल़ाडी को हमेशा ‘आक्रामक’ रहना चाहिये। अजहर ने भारतीय टीम में शामिल होने के बाद अपने पहले मैच में शतक मारा था। इसी तरह राजनीति में आते ही पहला चुनाव जीत गये और सांसद बन गये। उन्होंने कहा कि भारतीय क्रिकेट का भविष्य अच्छा है। सचिन जैसे खिल़ाडी की मौजूदगी से टीम को काफी मजबूती मिलती है। उनका कहना था कि सचिन जैसा खिल़ाडी कभीकभी ही पैदा होता है।
