एमसीडी का कर्णी सिंह स्टेडियम को कम्प्लीशन सर्टिफिकेट देने से इंकार
नई दिल्ली। राष्ट्रमंडल खेलों में अब जब लगभग दो माह का समय बचा है तब एमसीडी ने निशानेबाजी प्रतियोगिता के आयोजन स्थल को कम्प्लीशन सर्टिफिकेट देने से इंकार कर दिया है क्योंकि इससे ज़ुडी एक स़डक को च़ौडा करने का प्रस्ताव लंबित प़डा है।
तुगलकाबाद में कर्णी सिंह स्टेडियम के लेआउट प्लान से संबंधित प्रस्ताव एमसीडी की स्थायी समिति की बैठक में टाल दिया गया क्योंकि निगम पार्षद ने कुछ आपत्तियां जताई थी। पार्षद सरिता चौधरी मांग कर रही हैं कि स़डक को च़ौडा भी किया जाए लेकिन एमसीडी के अधिकारियों ने कहा कि इसके लिए प़ेड काटने प़डेंगे और प्रक्रियागत विलंब भी होगा।
केंद्रीय सतर्कता आयोग ने कई राष्ट्रमंडल खेल परियोजनाआें में अनियमितता पाई
नई दिल्ली, २९ जुलाई (भाषा)। केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) ने राष्ट्रीय राजधानी में राष्ट्रमंडल खेलों से ज़ुडे काम कर रही स्थानीय निकाय एवं निर्माण एजेंसियों के काम में कथित अनियमितताएं पाई हैं। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सीवीसी ने अपने चीफ टेक्निकल इग्जामिनर विंग के जरिये इस तरह के कामों का आकलन किया है और निर्माण से ज़ुडी १४ परियोजनाआें में अनियमितता पाई। एक सीनियर अधिकारी ने कहा, ‘हमें खेलों से ज़ुडी कई निर्माण परियोजनाआें में भ्रष्टाचार का पता चला है। हमारे अधिकारियों के आकलन की विस्तार से जांच के बाद हम संबंधित स्थानीय निकाय को जांच के लिए लिखेंगे।’
