ADVERTISEMENT

आपका वोट

क्या राहुल गांधी भ्रष्टाचार खत्म करेंगे?

  • सही
  • गलत
  • पता नहीं
और भी

फोटो दीर्घा

Share

इमरान पाकिस्तान क्रिकेट की कमान संभालें : कपिल

Swatantra Vaartha  Fri, 3 Sep 2010, IST

इमरान पाकिस्तान क्रिकेट की कमान संभालें : कपिल

कोलकाता। भारत की विश्व कप विजेता कप्तान कपिल देव का मानना है कि पाकिस्तानी टीम को स्पाट फिक्सिंग स्कैंडल के संकट से बचाने के लिये पूर्व कप्तान इमरान खान को पाकिस्तान क्रिकेट की कमान सौंप देनी चाहिए।

कपिल ने १९९२ के विश्व कप विजेता कप्तान को पाकिस्तान का सबसे साफ सुथरी छवि का क्रिकेटर करार देते हुए कहा कि संकट की इस घ़डी में मेरा मानना है कि साफ सुथरी छवि के क्रिकेटर इमरान खान को पाकिस्तान क्रिकेट की कमान सौंप देनी चाहिए। वह वास्तव में देश को इस विवाद से बाहर निकाल सकता है। कपिल ने इसके साथ ही कहा कि उन्हें पाकिस्तान क्रिकेट के प्रति खेद है। उन्होंने कहा कि वास्तव में मुझे पाकिस्तानी क्रिकेट और क्रिकेटरों के प्रति संवेदना है। अभी कुछ भी उनके अनुकूल नहीं चल रहा है। हम नहीं चाहते कि पाकिस्तान में क्रिकेट मर जाए। उसने वषा] से कई बेहतरीन क्रिकेटर दिये हैं। शतरंज के एक टूर्नामेंट के उद्‌घाटन के लिये यहां आए कपिल से जब पूछा गया कि क्या दागी खिला़डयों सलमान बट, मोहम्मद आसिफ और मोहम्मद आमिर को दोषी पाये जाने पर प्रतिबंधित कर देना चाहिए, इस पूर्व आलराउंडर ने कहा कि दोषी को सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हम पहले ही उनके बारे में फैसला नहीं कर सकते। अभी मामले की जांच चल रही है। इस पूर्व कप्तान ने लोगों से क्रिकेट पर सट्टा नहीं लगाने का आग्रह किया। इस खेल के सकारात्मक पहलुआें के बारे में बात की की जानी चाहिए। केवल दो या तीन प्रतिशत ही सट्टेबाजी में शामिल हैं। हमें बाकी ९८ प्रतिशत की बात करनी चाहिए जो इस खेल की बेहतरी के लिये काफी कुछ कर रहे हैं। कपिल ने आईसीसी से सट्टेबाजी को समाप्त करने की अपील करते हुए कहा कि यह खेल वास्तव में खूबसूरत और हम सबके करीब है इसलिए इसे खत्म नहीं होने देने चाहिए।

आपकी राय