ADVERTISEMENT

आपका वोट

क्या राहुल गांधी भ्रष्टाचार खत्म करेंगे?

  • सही
  • गलत
  • पता नहीं
और भी

फोटो दीर्घा

Share

क्लिस्टर्स व वीनस तीसरे दौर में

Swatantra Vaartha  Fri, 3 Sep 2010, IST

क्लिस्टर्स व वीनस तीसरे दौर में

न्यूयार्क। गत विजेता बेल्जियम की किम क्लिस्टर्स, दो बार की चैंपियन अमेरिका की वीनस विलियम्स और विश्व नंबर छह आस्ट्रेलिया की सामंता स्टोसूर के अलावा पुरुषों मेें १७वीं वरीयता प्राप्त फ्रांस के गेल मोनफिल्स ने वर्ष के अंतिम ग्रैंड स्लेम अमेरिकी ओपन टेनिस टूर्नामेंट में अपने मुकाबले जीतकर तीसरे दौर में प्रवेश कर लिया है, जबकि सातवीं वरीय चेक गणराज्य के टामस बेर्दिक उलटफेर का शिकार होकर प्रतियोगिता से बाहर हो गये हैं।

बुधवार को हुए दूसरे दौर के मुकाबलों में क्लिस्टर्स, वीनस,सामंता और मोनफिल्स को सफलता मिली जबकि इसी दिन चौथी वरीयता प्राप्त ब्रिटेन के एंडी मुर्रे और १२वीं वरीयता प्राप्त रूस के मिखाइल योज्नी ने पहले दौर के मुकाबले जीत लिये। दूसरी वरीय क्लिस्टर्स ने नवोदित आस्ट्रेलियाई खिलाडी सैली पियर्स को ६२, ६१ से रौंदकर तीसरे दौर में जगह बनायी। इस ५६ मिनट के मुकाबले में बेल्जियम खिल़ाडी का पल़डा ज्यादा समय भारी रहा। क्लिस्टर्स ने मैच के बाद कहा कि पियर्स के खिलाफ खेलना उनके लिए बेहद आसान रहा। उन्होंने कहा कि ऐसा लग रहा था कि खेल अपने आप आगे ब़ढ रहा हो, मैंने अपनी ओर से थ़ोडा प्रयास जरूर किया। मेरे सर्वश्रेष्ठ टेनिस का प्रदर्शन अभी बाकी है। लगातार १६वें ग्रैंड स्लेम के तीसरे दौर में पहुंची क्लिस्टर्स का मुकाबला इस दौर में २७वीं वरीय चेक गणराज्य की पेत्रा क्वितोवा से होगा।

तीसरी वरीयता प्राप्त वीनस ने दूसरे दौर कनाडा की रेबेका मारिनो को ७६, ६३ से हराया। मारिनो २००० और २००१ में लगातार दो बार यहां परचम लहरा चुकी वीनस के सामने ज्यादा प्रतिरोघ नहीं कर सकी और पहले दौर में थोडे संघर्ष के बाद दूसरे दौर में उन्होंने शीघ्र आत्मसमर्पण कर दिया।

वीनस का तीसरे दौर में मुकाबला पहला ग्रैंड स्लैम खेल रही लग्जमबर्ग की क्वालीफायर मेंडी मिनेला से होगा, जिन्होंने ३२वीं वरीयता प्राप्त बुल्गारिया की स्वेताना पिरोनकोवा को ६४, ६० से हराकर सनसनी मचा दी थी।

फ्रेंच ओपन की उपविजेता और पांचवीं वरीयता प्राप्त सामंता ने हमवतन अनस्तासिया रोडिओनोवा को ६१, ६४ से हराकर तीसरे दौर में जगह बनायी, जहां उनकी भ़िडंत इटली की सारा इरानी से होगी। यूएस ओपन में छह बार दूसरे दौर तक पहुंच चुकी सामंता ने इस बार जबर्दस्त प्रदर्शन करते हुए रोडिओनोवा को मात्र ६४ मिनट में बाहर का रास्ता दिखा दिया।

बुधवार के दिन महिला वर्ग में दो उलटफेर देखे गये। १०वीं वरीयता प्राप्त बेलारूस की विक्टोरिया अजारेंका अज]टीना की गिस्लेया डुल्को के खिलाफ ५१ से पिछ़डने के बाद रिटायर हो गयीं,जबकि १३वीं वरीय फ्रांस की मारियन बारतोली को हमवतन वर्जिनी रोजानो ने ७५, ६४ से हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। इसके अलावा महिलाआें में छठी वरीयता प्राप्त इटली की फ्रांसिस्का शियावोन, १२वीं वरीय रूस के येलेना देमेंतिएवा और १६वीं वरीय इजरायल की सहर पीर भी तीसरे दौर में पहुंचने में सफल रहीं,जबकि गैरवरीय इटली की इरानी ने २८वीं सीड रूस की अलिसा क्लिबानोवा को हराकर इस दौर में जगह बनायी। गत वर्ष रूसी तारिकाआें देमेंतिएवा, मारिया शारापोवा और नादिया पेत्रोवा जैसे दिग्गजों को हराकर सेमीफाइनल का सनसनीखेज सफर करने वाली अमेरिकी मिलानी ओडिन का सफर इस बार दूसरे ही दौर में थम गया। उन्हें २९वीं वरीय यूक्रेन की एलोना बोंदारेंको ने ६२, ७५ से हराया।

पुरुषाेें में अब तक के सबसे उलटफेर का सामना बेर्दिक को करना प़डा, जिन्हें फ्रांसीसी क्वालीफायर मिशेल ल्लोड्रा ने ७६, ६४, ६४ से हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। साथ ही १५वीं वरीय क्रोएशिया के इवान ज्बुकिक भी उलटफेर का शिकार होकर बाहर हो गये जब उन्हें स्थानीय क्वालीफायर रेयान हैरिसन ने क़डे संघर्ष में ६३, ६७, ६३, ६४ से हरा दिया।

अपने पसंदीदा कोर्ट पर खेल रहे विम्बलडन उपविजेता बेर्दिक को चौंकाते हुए फ्रांस के ल्लोड्रा ने पहला ही सेट टाइब््रको में खींच लिया और वहां जीत दर्ज करने के बाद मैच पर हावी हो गये। फ्रांसीसी खिल़ाडी ने तीनों सेट में बेर्दिक को जमकर छकाया और अंतत: उन्हें बाहर जाने के लिए मजबूर कर दिया।

ल्लोड्रा ने जीत के बाद कहा कि मुझे मालूम था कि यह मुकाबला बेहद कठिन है। बेर्दिक की सर्विस बहुत तेज है,लेकिन मुझे यह भी मालूम था कि उन्हें हराने के लिए शुरू से उन पर दवाब बनाये रखना होगा। बहरहाल, मैंने अच्छे शाट्‌स खेले और अच्छे सम्मिश्रण का इस्तेमाल किया।

आपकी राय