आस्ट्रेलिया ने भारत को ६३ से हराया
रोजारियो (अर्जेन्टीना) । रानी रामपाल के दो गोल के बावजूद भारत को महिला हाकी विश्व कप के पूल ए के मैच में आस्ट्रेलिया से मिली ३६ की शिकस्त से टूर्नामेंट में लगातार दूसरी हार का सामना करना प़डा।आस्ट्रेलियाई टीम की यह दूसरी जीत है, जिससे वह टूर्नामेंट के सेमीफाइनल की द़ौड में शामिल है। देर रात हुए इस मैच में आस्ट्रेलिया की ओर से एनिल्सन ने ३४वें और ५८वें मिनट में दो गोल किये, जबकि मैडोना ब्लिथ ने १७वें, कैसी ईस्थाम ने ५२वें मिनट, निकोल अरोल्ड ने ५५वें और शैली लिडलो ने ६४वें मिनट में गोल दागा।
भारत की ओर से रामपाल ने शानदार प्रदर्शन किया और १७वें और ६२वें मिनट तथा रितु रानी ने ४२वें मिनट में गोल किया। सुरिंदर कौर की अगुवाई वाली भारतीय टीम का दो शिकस्त के बाद टूर्नामेंट में खाता नहीं खुल सका है और टीम कल पूल के अगले मैच में जर्मनी से भ़िडेगी,जबकि आस्ट्रेलिया का सामना हालैंड से होगा। भारत को पहले मैच में गत चैंपियन हालैंड से १७ से हार मिली थी। अन्य मैचों में हालैंड ने न्यूजीलैंड को ७३ से हराया। न्यूजीलैंड की क्रिस्टल फोर्गेसन ने अपने १००वें अंतर्राष्ट्रीय मैच में हैट्रिक लगाई लेकिन यह भी उनकी टीम को हार से नहीं बचा सकी। वहीं जर्मनी ने जापान को २१ से हराया।
