हारित्ज, ह्यूजस व हेजलवुड जगह बनाने में सफल
सिडनी। अक्टूबर में भारत में होने वाली दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला के लिए आस्ट्रेलिया ने अपनी १५ सदस्यीय टीम घोषित कर दी है,जिसमें कप्तान रिकी पोंटिंग द्वारा ‘तुरुप का पत्ता’ के रूप में घोषित आफ स्पिनर नाथन हारित्ज शामिल हैं,जबकि चोटिल विकटकीपर ब्राड हैडिन को जगह नहीं मिल पायी है।
साउथ वेल्स के सलामी बल्लेबाज फिलिप ह्यूजस और तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड भी भारत दौरे के लिए टीम मेें अपनी जगह बनाने में कामयाब रहे हैं। जुलाई में इंग्लैंड में पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला के दौरान टीम में शामिल रहे तेज गेंदबाज क्लाइंट मैकाय, मध्यक्रम के बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा और वामहस्त स्पिनर स्टीव ओ कीफी भारत दौरे पर आने वाली कंगारू टीम में जगह नहीं बना पाये है।
चयन समिति के अध्यक्ष एंड्रयू हिडिच ने टीम की घोषणा के साथ कहा कि फिलिप अब चोट से उबर गये हैं। उन्हाेेंने कहा कि आगामी वोडाफोन एशेज से पहले रोमांच ब़ढाने के लिए इस टीम का ध्यान भारत के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला पर लगा है। उन्होंने कहा कि भारत टेस्ट क्रिकेट रैंकिंग में शीर्ष पर काबिज है और भारत के खिलाफ उनकी सरजमीं पर खेलना काफी कठिन चुनौती है। आस्ट्रेलियाई टीम इस चुनौती से निपटने के लिये तैयार है। उन्होंने कहा कि टीम में अनुभवी खिला़डयों और प्रतिभाशाली युवाआें का अच्छा सम्मिश्रण रखा गया है और इसी के मद्देनजर युवा तेज गेंदबाजों हेजलवुड और पीटर जार्ज को मौका दिया गया है।
विकेटकीपर के रूप में पहली पसंद रहे हैडिन अभी कोहनी की चोट से उबर नहीं पाये हैं। इस कारण इंग्लैंड दौरे पर विकेटकीपिंग की भूमिका में रहे टिम पैन को एक और मौका मिल गया है। टीम के फीजियो एलेक्स कोन्टूरिस ने कहा कि अगले कुछ हफ्तों तक हैडिन बैटिंग नहीं कर सकेंगे। उनकी चोट धीरेधीरे सुधर रही है। इसके बाद वह क्लबों में अभ्यास शुरू करेंगे उम्मीद है कि भारत या श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए वह उपलब्ध रहेंगे। विक्टोरियाई तेज गेंदबाज पीटर सिडल पीठ की समस्या के कारण टीम में शामिल नहीं हो सके। हिडिच ने उम्मीद जतायी कि युवा खिल़ाडी इस श्रृंखला में अपनी बेहतर छाप छ़ोडने में कामयाब रहेंगे। आस्ट्रेलिया भारत में एक से पांच अक्टूबर तक मोहाली और नौ से १३ अक्टूबर तक बेंगलूर में टेस्ट मैच खेलेगा। इसके बाद १७ अक्टूबर से वनडे सीरीज शुरू होगी।
टीम : रिकी पोंटिंग (कप्तान), माइकल क्लार्क (उप कप्तान), डग बोलिंगर, पीटर जार्ज, नाथन हारित्ज, जोश हेजलवुड, बेन हिल्फेन्हास, फिलिप ह्यूजस, माइक हुसै, मिशेल जानसन, साइमन काटिच, मार्क्स नार्थ, टिम पैन, स्टीवन स्मिथ और शेन वाटसन।
