ADVERTISEMENT

आपका वोट

क्या राहुल गांधी भ्रष्टाचार खत्म करेंगे?

  • सही
  • गलत
  • पता नहीं
और भी

फोटो दीर्घा

Share

विश्व रैंकिंग में तीसरे स्थान पर खिसकीं सायना

Swatantra Vaartha  Fri, 3 Sep 2010, IST

विश्व रैंकिंग में तीसरे स्थान पर खिसकीं सायना

नई दिल्ली । भारत की स्टार बैडमिंटन खिल़ाडी सायना नेहवाल विश्व चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में बाहर होने के कारण ताजा विश्व रैंकिंग में एक पायदान नीचे तीसरे स्थान पर खिसक गयी।

हैदराबाद की २० वर्षीय सायना इंडियन ओपन ग्रां प्री, सिंगापुर ओपन सुपर सीरीज और इंडोनेशियाई ओपन सुपर सीरीज जीतकर दुनिया में दूसरे नंबर की खिल़ाडी बनी थी, लेकिन वह पेरिस में हाल में समाप्त हुई विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में हार गयी थी। सायना नेहवाल की जगह चीन की झिन वांग दूसरे स्थान पर पहुंच गयी है। वह विश्व चैंपियनशिप में उप विजेता रही थी। चीन की यिहान वांग अब भी रैंकिंग में शीर्ष पर काबिज हैं।

पुरुष रैंकिंग में राष्ट्रीय चैंपियन चेतन आनंद १७वें, पी कश्यप २९वें और अरविंद भट ३१वें स्थान पर हैं। वहीं विश्व चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल तक पहुंचने वाले भारत के वीडीजू व ज्वाला गुट्टा की मिश्रित युगल ज़ोडी १३वें स्थान पर है।

आपकी राय