फेडरर व जोकोविच अमेरिकी ओपन के तीसरे दौर में
न्यूयार्क। विश्व के दूसरे नंबर के खिल़ाडी स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर, सर्बिया के नोवाक जोकोविच और महिलाआें में शीर्ष वरीयता प्राप्त डेनमार्क की केरोलीन वोजनियाकी ने अपनेअपने मुकाबले जीतकर वर्ष के आखिरी ग्रैंड स्लेम यूएस ओपन टेनिस टूर्नामेंट के तीसरे दौर में जगह बना ली है,जबकि छठी वरीयता प्राप्त रूस के निकोलई देविदेन्को को फ्रांस के गैर वरीय खिल़ाडी रिचर्ड गासकेट के हाथों हारकर टूर्नामेंट से बाहर होना प़डा।
लगातार पांच बार के यूएस ओपन विजेता फेडरर ने गुरुवार को दूसरे राउंड के मुकाबले में जर्मनी के आंद्रेस बेक को लगातार सेटों में ६३, ६४, ६३ से हराया। फेडरर ने पूरे मैच के दौरान शानदार खेल दिखाया और विपक्षी खिल़ाडी को एक भी मौका नहीं दिया। आंद्रेस ने भी अपने लचर खेल से स्विस खिल़ाडी का काम आसान कर दिया। आंद्रेस ने पूरे मैच के दौरान ११ डबल फाल्ट किए और ३६ बेजा गलतियां करते हुए मैच में वापसी का हर मौका गंवा दिया। तीसरे दौर में फेडरर का मुकाबला फ्रांस के पाल हेनरी मैथ्यू से होगा,जिन्होंने हमवतन गिलोमे रफिन को ७६, ६४, ६३ से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।
तीसरी वरीयता प्राप्त सर्बिया के नोवाक जोकोविच भी तीसरे दौर में जगह बनाने में कामयाब रहे। उन्होंने जर्मनी के फिलिप पेशनर को लगातार सेटों में ७५, ६३, ७६ से हराया। दूसरे दौर में सबसे ब़डा उलटफेर छठीं वरीयता प्राप्त रूस के देविदेन्को की हार के रूप में दिखा। उन्हें फ्रांस के गासकेट ने आसानी से ६३, ६४, ६२ से मात दे दी।
११वीं सीड क्रोएशिया के मारिन सिलिच को भी जापान के केइ निशिकोरी के हाथों ६३, ६७, १६ से हार का सामना करना प़डा। सिलिच अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठा सके और हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गए। एक अन्य मुकाबले में पांचवीं वरीयता प्राप्त सोडरलिंग ने अमेरिका के टेलर डेंट को एकतरफा मुकाबले में ६२, ६२, ६४ से मात दी।
दूसरे दौर में सोडरलिंग का मुकाबला हालैंड के थिएमो डि बेकर से होगा। बेकर को प्रतिद्वंद्वी खिल़ाडी क्रोएशिया के इवान डोडिग के मैच से हटने के बाद तीसरे दौर में जगह मिली। मैच रोके जाने के समय बेकर ६७, ६२, ६२,२ से आगे थे।
महिलाआें में शीर्ष वरीय वोजनियाकी को ताईवान की चांग काइ चेन को हराने में कोई परेशानी नहीं हुई और उन्होंने ६०,६० से शानदार जीत दर्ज की। गत उपविजेता वोजनियाकी ने यह मुकाबला केवल ४७ मिनट में अपने नाम कर लिया। तीसरे राउंड में वोजनियाकी का मुकाबला ताईवान की ही एक अन्य खिल़ाडी चान युंग जेन से होगा।
चौथी वरीयता प्राप्त सर्बिया की येलेना जांकोविच ने एक संघर्षपूर्ण मुकाबले में क्रोएशिया की मिरजाना लुसिस को ६४, ३६, ६२ से हराकर तीसरे दौर में प्रवेश कर लिया। २००२ के बाद अपना दूसरा ग्रैंड स्लेम खेल रही लुसिस ने पहला सेट हारने के बाद दूसरे सेट में वापसी की, लेकिन सर्बिया खिल़ाडी तीसरा सेट जीतने के साथ ही तीसरे दौर में स्थान पक्का कर लिया।
रूस की तीन खिल़ाडी सातवीं वरीयता प्राप्त वेरा ज्वोनारेवा, ११वीं वरीय स्वेतलाना कुजनेत्सोवा और पूर्व चैंपिनयन मारिया शारापोवा ने भी अपनेअपने मैच जीतकर तीसरे दौर में प्रवेश कर लिया। ज्वोनारेवा ने जर्मनी की सबिने लिसिकी को ६१, ७६ से हराया,जबकि कुजनेत्सोवा ने लातिविया की अनास्तासिजा सेवास्तोवा को ६२, ६३ से मात दी। शारापोवा ने चेक गणराज्य की इवेटा बेनेसोवा को ६१,६२ से आसानी से हराया। वहीं नौवीं वरीयता प्राप्त पोलैंड की एग्निसेका रदवांस्का को चीन की पेंग शुआई के हाथों उलटफेर का शिकार होना प़डा। चीनी खिल़ाडी ने रादवांस्का पर २६, ६१, ६४ से जीत दर्ज की। १८वीं वरीयता प्राप्त फ्रांस की अरेवान रेजाई को भी अमेरिका की गैर वरीय बिट्रिस कापरा के हाथों ५७, ६२, ३६ से हारकर टूर्नामेंट से बाहर होना प़डा।
