ADVERTISEMENT

आपका वोट

क्या राहुल गांधी भ्रष्टाचार खत्म करेंगे?

  • सही
  • गलत
  • पता नहीं
और भी

फोटो दीर्घा

Share

मुझसे किसी सटोरिये ने संपर्क नहीं किया : गांगुली

Swatantra Vaartha  Sat, 4 Sep 2010, IST

मुझसे किसी सटोरिये ने संपर्क नहीं किया : गांगुली

कोलकाता। सौरव गांगुली ने कहा कि भारतीय कप्तान रहने दौरान उनसे कभी किसी सटोरिये ने संपर्क नहीं किया।

गांगुली ने एक टीवी चैनल से कहा कि तीन पूर्व कप्तानों सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रव़िड और अनिल कुंबले से भी किसी ने संपर्क नहीं किया। ऐसे हालात हमारी कल्पना से परे हैं।

उन्होंने क्रिकेटरों से और जिम्मेदार होने की अपील करते हुए कहा कि आईसीसी कोई पुलिस नहीं है लिहाजा क्रिकेटरों की खेल के प्रति खुद जवाबदेही होनी चाहिये। स्पाट फिक्सिंग प्रकरण का जिक्र करते हुए गांगुली ने कहा कि इसमें दोषी पाये जाने वाले क्रिकेटरों को क़डी सजा सुनाई जानी चाहिये। उन्होंने कहा कि दोषियों को सजा मिलनी चाहिये। अभी ये सारे आरोप हैं, जिनका कोई सबूत नहीं है लिहाजा हम कोई टिप्पणी नहीं कर सकते। गांगुली ने कहा कि आईसीसी कोई पुलिस स्टेशन नहीं है। इसके अपने नियम है जिन्हें त़ोडे जाने पर कार्रवाई की जायेगी। कुछ भी फुलप्रूफ नहीं है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ही इससे ज़ुडा नहीं है। मैंने सुना है कि आस्ट्रेलिया और बंगलादेश के खिला़डयों से भी संपर्क किया गया। खिला़डयों की खेल के प्रति जवाबदेही है।

भारतीय टीम के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी के बारे में पूछने पर गांंगुली ने कहा कि सीनियर खिला़डयों के संन्यास लेने के बाद मौजूदा कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को काफी चुनौतियों का सामना करना प़डेगा।

गांगुली ने कहा कि अगले एकदो वषा] में जब सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रव़िड और वीवीएसलक्ष्मण जैसे सीनियर खिल़ाडी क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे तो धोनी को अब तक के अपने कैरियर की सबसे मुश्किल चुनौती का सामना करना होगा। उन्होंने कहा कि अगले वर्ष भारत को विदेशी धरती पर पांच सीरीज खेलनी हैं और यह कप्तान धोनी तथा खिला़डयों की असली परीक्षा होगी। इसी के आधार पर कप्तान के तौर पर उनके भविष्य का फैसला होगा।

गांगुली ने साथ ही कहा कि टीम की बेहतरी के लिए धोनी को बल्लेबाजी क्रम में पांचवें या छठे स्थान की बजाय थ़ोडा ऊपर आना चाहिए। बहुत अधिक क्रिकेट खेले जाने की धोनी की शिकायत पर गांगुली ने कहा कि धोनी एक परिपक्व क्रिकेटर हैं, लेकिन कई बार वह बचकाना बात कह देते हैं। यदि वह नहीं खेलेगें तो कोई और टीम में फिट हो जाएगा। यह समय खेलने का है, आराम करने का नहीं।

आपकी राय