ADVERTISEMENT

आपका वोट

क्या राहुल गांधी भ्रष्टाचार खत्म करेंगे?

  • सही
  • गलत
  • पता नहीं
और भी

फोटो दीर्घा

Share

नडाल, वीनस व क्लिस्टर्स अगले दौर में

Swatantra Vaartha  Tue, 7 Sep 2010, IST

Nadal, Venus and Clijsters in the next roundनडाल, वीनस व क्लिस्टर्स अगले दौर में

न्यूयार्क। २५वीं वरीयता प्राप्त स्विट्‌जरलैंड के स्टानिस्लास वावरिंका ने चौथी वरीयता प्राप्त ब्रिटेन के एंडी मुर्र्रे पर सनसनीखेज जीत के साथ उन्हें वर्ष के आखिरी ग्रैंड स्लैम यूएस ओपन टेनिस टूर्नामेंट से बाहर कर दिया, जबकि विश्व नंबर एक राफेल नडाल, महिलाआें में दूसरी वरीय किम क्लिस्टर्स और पूर्व चैंपियन वीनस विलियम्स ने अपने मुकाबले जीतकर टूर्नामेंट के अगले दौर में जगह बना ली।

दूसरी वरीय डेनमार्क की क्लिस्टर्स, तीसरी वरीय अमेरिका की वीनस और छठी वरीय पूर्व चैंपियन इटली की फ्रांसेस्का शियावोन चौथे दौर में मिली जीत के साथ क्वार्टर फाइनल में पहुंच गयीं, जबकि नडाल, वावरिंका और आठवीं वरीय स्पेन के फर्नांडो वर्दास्को ने पुरुष वर्ग के चौथे दौर में जगह बनायी। महिलाआें में पांचवी वरीय आस्ट्रेलिया की समंता स्टोसुर ने भी क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। हाल ही में चोट से उबरे मरे इस मैच में अपना पूरा जोर नहीं आजमा सके और अपने से कम वरीयता वाले वावरिंका के हाथों पराजित होकर टूर्नामेंट से बाहर जाने को मजबूर हो गये। वावरिंका ने इस मैराथन संघर्ष में ६४, ६७, ७६, ६३, ६३ से जीत दर्ज की।

मुर्रे हार के बाद अपनी निराशा छिपा नहीं सके। उन्होंने कहा कि मुझे कुछ अच्छा नहीं लग रहा है। कोर्ट पर भी मैंने बहुत कुछ महसूस किया। पिछले कई वषा] में मेरे साथ ऐसा नहीं हुआ। मुझे इस पर गहराई से सोचना प़डेगा और बेहतर करने के लिए काम करना होगा।

शीर्ष वरीय नडाल ने फ्रांस के गाइल्स सिमोन को लगातार सेटों में ६४, ६४, ६२ से रौंदकर अपना अभियान आगे ब़ढाया। क्वार्टर फाइनल जगह बनाने के लिए उनका मुकाबला हमवतन फेलिसियानो लोपेज से होगा, जो यूक्रेन के सर्जेई स्ताकवोस्की के रिटायर होने के बाद चौथे दौर में पहुंचे हैं। चौथे दौर मेें पहुंचे कुल १६ खिला़डयों में से छह स्पेन के हैं और इनमें से पहले दो मुकाबले तो नडाल बनाम लोपेज और डेविड फेरर बनाम फर्नांडो वर्दास्को होंगे। यानि स्पेन के कम से कम दो खिल़ाडी अंतिम चार में जरूर पहुंचेंगे। चौथे दौर में दो अन्य स्पेनी खिल़ाडी हैं टामी राबर्डो और अल्बर्ट मोंटानेस। १२वीं वरीय रूस के मिखाइल यूझानी ने क़डे मुकाबले में १८वीं वरीयता प्राप्त स्थानीय खिल़ाडी जान इसनर को ६४, ६७, ७६, ६४ से हराकर अंतिम आठ में अपनी जगह पक्की की। वर्दास्को ३१वीं वरीय अज]टीना के डेविड नलबैंडियन को हराकर इस दौर में पहुंचे वहीं १०वीं वरीय फेरर ने हमवतन डेनियल गिमेनो ट्रेवर को ७६, ६२, ६२ से लगातार सेटों में पीटकर टूर्नामेंट मेेअपना सफर जारी रखा है। २०वीं वरीय अमेरिका के सैम क्वेरी ने अपने से अधिक वरीयता वाले स्पेनी खिल़ाडी निकोलस अल्माग्रो को तीसरे दौर में ६३, ६४,६४ से हराया, वहीं राबर्डो अपने प्रतिद्वंद्वी फ्रांस के मिशेल ल्लोड्रा के रिटायर होने से चौथे दौर में पहुंच गये। महिलाआें में दूसरी वरीयता प्राप्त गत विजेता क्लिस्टर्स ने सर्बिया की अन्ना इवानोविक को लगातार सेटों में ६२, ६१ से रौंदकर अंतिम आठ में जगह बनायी, जबकि तीसरी वरीय वीनस ने इजरायल की शहर पीर को ७६, ६३ से पीटा। क्लिस्टर्स ने मैच के बाद कहा कि अब उनका ध्यान ज्यादा से ज्यादा ब़डे खिताब जीतने पर है और इसी को ध्यान में रखकर उन्होंने कोर्ट पर वापसी भी की है। उन्होंने पहले सेट में तीन बार इवानोविक की सर्विस त़ोडी और दूसरे सेट में भी यह प्रदर्शन दोहराते हुए सेट के साथ मैच भी अपने नाम कर लिया। दो बार की चैंपियन वीनस ने इजरायल की युवा सनसनी शहर पीर को झन्नाटेदार हार के साथ टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। अपने आठवें ग्रैंड स्लेम खिताब की तलाश में उतरी वीनस को हालांकि शुरुआत में पीर से क़डा मुकाबला झेलना प़डा, लेकिन जल्द उन्होंने अपने अनुभव का असर दिखाते हुए मैच पर पक़ड बना ली और फिर प्रतिद्वंद्वी को वापसी का कोई मौका नहीं दिया। स्टोसुर ने देमेंतिएवा को ६३, २६, ७६ से पीटकर अंतिम आठ में जगह बनायी, जहां उनकी भिडंत जबर्दस्त फार्म में चल रही गत विजेता क्लिस्टर्स से होगी। पहला सेट जीतने और दूसरा सेट हारने के बाद तीसरा सेट टाइब्रेकर में पहुंचा, तो एक समय स्टोसूर पर हार का खतरा मंडरा रहा था, लेकिन उन्होंने लाजबाव वापसी करते हुए ३८ मिनट के सेट में न केवल चार ब््रकोप्वाइंट बचाये बल्कि मैच जीतने के साथ अंतिम आठ में अपनी जगह भी पक्की कर ली। छठी वरीयता प्राप्त फ्रेंच ओपन चैंपियन शियावोन ने २०वीं वरीय रूस की अनस्तेसिया पाव्लीयूचेंकोवा को ६३,६० से रौंदकर अपना सफर आगे बढाया। पाव्लीयूचेंकोवा ने एकल मुकाबले में भारत की सानिया मिर्जा को हराकर बाहर किया था। हालांकि रूसी खिल़ाडी को दूसरेेे सेट में कुछ परेशानी महसूस हुई और उन्हें डाक्टर की मदद भी लेनी प़डी।

आपकी राय