ADVERTISEMENT

आपका वोट

क्या राहुल गांधी भ्रष्टाचार खत्म करेंगे?

  • सही
  • गलत
  • पता नहीं
और भी

फोटो दीर्घा

Share

भारत ने जापान को २० से हराया

Swatantra Vaartha  Tue, 7 Sep 2010, IST

भारत ने जापान को २० से हराया

रोसारियो। रानी रामपाल और जसप्रीत कौर हांडा के शानदार खेल की बदौलत भारत ने जापान को २० से हराकर यहां चल रहे विश्व कप हाकी टूर्नामेंट में रविवार को अपनी जीत का खाता खोला, जबकि आखिरी क्षणों में किम लेमर के नाटकीय गोल की बदौलत हालैंड ने जर्मनी पर २१ की शानदार जीत के साथ टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।

चार मैचों में इस पहली जीत के साथ भारत ने तीन अंक जुटा लिये और पूल ‘ए’ की अंक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गया। इससे पहले वह टूर्नामेंट में हार की हैट्रिक जमा चुका है। सेमीफाइनल में पहुंचने की टीम की उम्मीदें लगभग समाप्त हो चुकी हैं। पूल में भारत से नीचे केवल जापान और न्यूजीलैंड हैं,जिनके चारचार मैचों से एकएक अंक हैं।

भारत की ओर से १५ वर्षीय रामपाल ने ने टूर्नामेंट में अपना शानदार खेल जारी रखते हुए मैच का पहला गोल १४वें मिनट में दागा। यह टूर्नामेंट में उनका पांचवा गोल था। उन्होंने भारत के हर मैच में गोल किया है। रामपाल के इस गोल से भारत ने पहले हाफ तक १० की ब़ढत बनाये रखी। दूसरे हाफ में ४३वें मिनट में मिले पेनल्टी कार्नर को हांडा ने गोल में भुनाकर यह अंतर २० कर दिया। जापानी टीम अंत तक भारतीय रक्षापंक्ति को भेदने में सफल नहीं हो सकी।

स्ट्राइक में पूनम रानी और सबा अंजुम ने रामपाल का बखूबी साथ दिया, वहीं डिफेंस में दीपिका ठाकुर, असुंता लाक़डा, रितु रानी और किरनदीप कौर ने ठोस प्रतिरक्षा का प्रदर्शन करते हुए जापानियों को नाकों चने चबाने पर मजबूर कर दिया। हाफटाइम के बाद जापान को दो पेनल्टी कार्नर मिले,लेकिन गोलकीपर दीपिका मूर्ति ने विपक्षियों की कोशिशों को सफाई से नाकाम कर दिया। इसके बाद भारतीय खेमे ने लय पक़डी तो जापान फिर रक्षात्मक मुद्रा में आ गया।

उधर, हालैंड जर्मनी पर जीत के साथ १२ अंक जुटाकर पूल ‘ए’ में शीर्ष पर रहते हुए सेमीफाइनल में पहुंच गया। अब तक हुए १२ विश्व कप में यह ११वां मौका है,जब डच टीम सेमीफाइनल तक पहुंची है। आस्ट्रेलिया और जर्मनी नौनौ अंक के साथ पूल में बराबरी पर हैं, लेकिन गोल अंतर के मामले में जर्मनी आगे है।

पूल ‘बी’ में कप्तान लुसियाना आयमर के शानदार प्रदर्शन की बदौलत मेजबान अर्जेंटीना १२ अंकों के साथ शीर्ष पर बना हुआ है। इस पूल में दूसरे नंबर पर मौजूद इंग्लैंड भी सेमीफाइनल में पहुंच चुका है। लुसियाना के शानदार खेल के कारण अज]टीनी मीडिया उनकी तुलना स्टार फुटबालर डिएगो माराडोना से कर रहा है। पूल ‘ए’ के आगामी मैच में जर्मनी के पास मौका होगा कि वह आस्ट्रेलिया को हराकर सेेमीफाइनल में पहुंचने की कोशिश करे। उसके चार मैचाेें से नौ अंक हैं।

आपकी राय