स्टेडियम आज से सुरक्षा एजेंसियों के हवाले होंगे
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस कल से राष्ट्रमंडल खेलों के लिये तैयार किये गये विभिन्न स्टेडियम अपने कब्जे में लेना शुरू कर देगी और अगले माह से शुरू हो रहे इन खेलों को आंतकवाद मुक्त बनाने की कवायद में सुरक्षा की बारीकियों पर नजर रखेगी।
राष्ट्रमंडल खेलों के लिये खासतौर से सीधे कोई खतरे की सूचना नहीं है लेकिन आमतौर हम सुरक्षाकर्मी इस ब़डे खेल की सुरक्षा में कोई कमी नहीं रहने देना चाहते क्योंकि इतने बडे स्तर पर आयोजित होने वाले खेल देश की क्षमता को प्रदर्शन करने का मौका होती है और सफल आयोजन देश की प्रतिष्ठित का प्रश्न होता है।
दिल्ली पुलिस पर इन खेलों की सुरक्षा की मुख्य जिम्मेदारी है इसलिये खेलों के स्टेडियमों को अपनी निगरानी में लेने के बाद सुरक्षा संबंधी सभी प्रबंधों का जायजा लिया जाएगा और काम में किसी भी प्रकार की कमी नहीं रहने दी जाएगी।
दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा इन खेलों के दौरान अस्था हजार पुलिस कर्मियों के अलावा १७,५०० अर्द्धसैनिक बल के अधिकारियों के अलावा इन खेलों के दौरान तीन हजार कमांडो और करीब १०० लोगों का त़ोडफ़ोड विरोधी दस्ता राजधानी के चारों तरफ तैनात रहेगा।
